फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर जिले में ट्रैक्टर रैली पर लगा प्रतिबंध, किसान आंदोलन के कारण दो ट्रेनें भी निरस्त

Tue, 26 Jan 2021 11:15 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
ट्रैक्टर लेकर जाते किसान। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोरखपुर में ट्रैक्टर रैली निकालने की अनुमति नहीं है। यहां न तो किसी ने रैली के लिए अनुमति ली है और न ही किसी को अनुमति दी गई है। ऐसे में यदि रैली के लिहाज से शहर की ओर कोई ट्रैक्टर लेकर आएगा तो उसका वाहन सीज दिया जाएगा।

विज्ञापन


इसके साथ ही मालिक पर एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। कोई ट्रैक्टर लेकर न निकले इसके लिए लेखपालों एवं चौकीदारों को भी अलर्ट किया गया है। सभी तहसीलों में एसडीएम को निगरानी रखने को कहा गया है।

डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि जिले में किसी प्रकार की रैली की अनुमति नहीं है। यदि ट्रैक्टर लेकर कोई शहर की ओर आएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ट्रैक्टर तो सीज किया ही जाएगा, संबंधित के खिलाफ मुकदमा भी लिखा जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे किसी के बहकावे में आकर किसी तरह की रैली आदि में शामिल न हों।

किसान आंदोलन के चलते दो ट्रेनें निरस्त    
किसान आंदोलन के कारण रेलवे प्रशासन ने दरभंगा से 26 जनवरी को चलने वाली 05211 दरभंगा-अमृतसर स्पेशल तथा अमृतसर से 28 जनवरी को चलने वाली 05212 अमृतसर-दरभंगा स्पेशल का संचलन निरस्त कर दिया है।

जयनगर से 26 जनवरी को चलने वाली 04649 जयनगर-अमृतसर स्पेशल, अमृतसर से चलने वाली 04674 अमृतसर-जयनगर स्पेशल तथा जयनगर से चलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल निर्धारित मार्ग व्यास-जन्डियाला-अमृतसर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग व्यास-तरनतारन-अमृतसर के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें