गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने मंगलवार को महाप्रबंधक सभाकक्ष में संरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 11 रेलकर्मियों को सम्मानित किया। ‘सेफ्टी स्टार ऑफ द मंथ’ घोषित कर नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया।
जून के विजेताओं में नानपारा के मोहित कुमार शुक्ला, पिपराइच के मोहन लाल, अमलोरी सरसर के ओम प्रकाश कुमार और कासगंज के जितेंद्र कुमार शामिल रहे। जिन्होंने समय रहते रेल ट्रैक और कोचों में खराबी की सूचना देकर बड़ी दुर्घटनाओं को टाला।
जुलाई के पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में मनकापुर के छोटे लाल शर्मा, पचरूखी के मोहम्मद दिलावर हुसैन, कानपुर अनवरगंज के अतर सिंह, लखनऊ जंक्शन की लोको पायलट समता कुमारी और अमित कुमार दुबे, सिवान ्रके नेहाल अहमद तथा पूरनपुर के लाल बहादुर शामिल हैं। महाप्रबंधक ने कहा कि इन कर्मचारियों की सतर्कता, समर्पण और त्वरित कार्रवाई से कई संभावित हादसे टले और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल, प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी मुकेश मेहरोत्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।