फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में मिले 11 कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 107

Fri, 27 Nov 2020 05:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
covid 19 test - फोटो : iStock
विज्ञापन
बस्ती जिले में कोरोना का प्रभाव अब भी बरकरार है। लगातार जांच के चलते शुक्रवार को महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 11 नए पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इस प्रकार जिले में मरीजों की संख्या 4825 हो गई है।
विज्ञापन


अब तक 95 लोग काल के गाल में समा चुके हैं। तीन मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक कुल 4623 डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 107 हो गई है। 792 लोगों की जांच रिपोर्ट अब तक लंबित है। इसकी पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।

यूं तो जिले में कोरोना संक्रमण की लगातार जांच के बाद भी पॉजिटिव मरीजों की संख्या कम हो गई है। शुक्रवार को 1501 लोगों की रिपोर्ट में मात्र 11 पॉजिटिव पाए गए हैं। 1490 रिपोर्ट निगेटिव है। संक्रमण के चलते मौत का ग्राफ भी बेहद कम है।
विज्ञापन


जिले में अब तक कुल 95 लोगों की मौत हो चुकी है। डीएम के अनुसार 212726 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। जिसमें 211933 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसमें 207108 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना के मामले मिलने के बाद जिले में 67 कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। जिसमें सदर तहसील में 42, हर्रैया में 19, भानुपर में तीन व रुधौली में तीन जोन शामिल हैं। ठंड को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को और सक्रिय किया गया है।

चिकित्सकों की मानें तो इस मौसम में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने के आसार हैं। इसे देखते हुए शासन ने सड़क पर निकलने वालों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया है। बावजूद इसके कोरोना प्रोटोकाल की किसी को परवाह नहीं है। हालांकि शासन ने सार्वजनिक स्थलों पर भीड़-भाड़ कम करने के लिए नई गाइड लाइन भी जारी कर दी है। डीएम के मुताबिक शासन के नए निर्देशों का शत प्रतिशत पालन कराया जाएगा
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें