पांचवी बार एआईआरएफ के सहायक महामंत्री चुने गए केएल गुप्ता।
- फोटो : अमर उजाला।
एनई रेलवे मजदूर यूनियन के 105 वर्षीय महामंत्री केएल गुप्ता को पांचवीं बार आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) का सहायक महामंत्री चुना गया है। केएल गुप्ता वर्ष 1951 से ही नरमू के महामंत्री का पद संभाल रहे हैं। उन्हें एआईआरएफ का सहायक महामंत्री चुने जाने पर रेलकर्मियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
उज्जैन में मंगलवार को आयोजित फेडरेशन के 97वें वार्षिक अधिवेशन में प्रतिनिधियों ने 105 वर्षीय वर्षीय केएल गुप्ता को सर्वसम्मति से सहायक महामंत्री चुना। इसके बाद मंच से ही केएल गुप्ता ने नई पेंशन योजना के विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन का बिगुल फूंक दिया।
महामंत्री ने कहा कि उनका जीवन रेलकर्मियों के लिए समर्पित है। हम पुरानी पेंशन को बहाल कराकर रहेंगे। अधिवेशन में शिव गोपाल मिश्रा महामंत्री और डॉ. एन कन्हैया अध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा नरमू के अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी को जोनल सेक्रेट्री तथा विनय कुमार श्रीवास्तव, एनबी सिंह व प्रदीप कुमार धर दूबे को वर्किंग कमेटी में शामिल किया गया।