फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में बिजली विभाग की लापरवाही: एक मासूम की मौत, दूसरा घायल; दो दिन से सड़क पर पड़ा था हाई टेंशन तार

Sat, 26 Sep 2026 02:15 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

आरोप है कि दो दिनों से हाई टेंशन तार सड़क पर गिरा है। बिजली विभाग को सूचना देने के बावजूद ना तो बिजली काटी गई और ना ही तार ठीक किया गया। जिसकी चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। साथ में जा रहा आठ वर्षीय मासूम बचाने के चक्कर में झुलस गया।
विज्ञापन
हिमराज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र के राप्ती नगर फेज फोर में शनिवार की सुबह करीब 10 बजे मां से मिलने निकला मासूम सड़क पर गिरे हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। साथ में जा रहा दूसरा बालक बचाने गया तो वह भी बिजली की चपेट में आ गया। जिसे आक्रोशित मोहल्ले वालों ने राप्तीनगर स्पोर्ट कॉलेज के पास हैंडिल को घेर लिया। काफी हंगामे के बाद शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर मर्चरी गृह भिजवाया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, झंगहा थाना क्षेत्र के राउतपार निवासी रामा यादव पिछले 25 वर्षों से परिवार सहित चिलुआताल क्षेत्र के राप्तीनगर फेज फोर के ददरखावा में रहते है। पत्नी झाड़ू पोछा का काम करती है। सुबह हिमराज 10 पुत्र रामा यादव अपनी मां से मिलने मोहल्ले में निकला था। आरोप है कि दो दिनों से हाई टेंशन तार सड़क पर गिरा है। बिजली विभाग को सूचना देने के बावजूद ना तो बिजली काटी गई और ना ही तार ठीक किया गया।

जिसकी चपेट में हिमराज के आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ में जा रहा जियाउन का आठ वर्षीय बेटा बचाने के चक्कर में झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही मोहल्ले वालों ने हैंडिल पर घेर लिया और हंगामा करने लगे। मौके पर एसडीएम सदर, सीओ गोरखनाथ रविकुमार सिंह, चिलुआताल, शाहपुर गुलरिहा पुलिस के साथ पहुंचकर परिजनों को समझाया और शव को कब्जे में लेकर मर्चरी गृह भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें