लखनऊ-मानकनगर के स्थान पर मल्हौर-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएंगी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर कॉनकोर्स निर्माण कार्य के चलते यातायात ब्लॉक लिया है। इसके चलते 10 ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर चलाया जाएगा। यह जानकारी एनईआर के सीपीआरओ सुमित कुमार ने दी।
मार्ग परिवर्तन-
- मुजफ्फरपुर से 17, 24, 31 मई, 07, 14, 21 जून को 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस
- सूरत से 15, 22, 29 मई, 05, 12, 19 जून को 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस
- गुवाहाटी से 18, 25 मई, 01, 08, 15, 22 जून को 15636 गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस
- ओखा से 15, 22, 29 मई, 05, 12, 19 जून को 15635 ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस
- कामाख्या से 20, 27 मई, 03, 06, 10, 17 जून 15668 कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस
- गांधीधाम से 16, 23, 30 मई, 06, 13, 20 जून को चलने वाली 15667 गांधीधाम-कामाख्या एक्सप्रेस
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 14, 21, 28 मई, 04, 11, 18 जून, 2026 को 11079 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस
- गोरखपुर से 16, 23, 30 मई, 06, 13, 20 जून को 11080 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस
- पनवेल से 15, 16, 18, 19, 20, 22, 23, 25, 26, 27, 29, 30 मई 01, 02, 03, 05, 06, 08, 09, 10, 12, 13, 15, 16, 17, 19, 20, 22 जून को 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस
- पुणे से 16, 23, 30 मई 06, 13, 20 जून को 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस