फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: 11 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, जानिए किन पदों पर हुआ चयन

Tue, 20 Jul 2021 02:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

जिले के 10 लोगों का क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी एवं एक अभ्यर्थी का व्यायाम शिक्षक पद पर हुआ चयन। सीएम योगी आदित्यनाथ की वर्चुअल मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ स्थित पांच कालीदास मार्ग से मिशन रोजगार के अन्तर्गत 508 क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारियों एवं 26 व्यायाम प्रशिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया।
विज्ञापन


इस कड़ी में गोरखपुर के 10 युवाओं को क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी और एक अभ्यर्थी को व्यायाम शिक्षक का नियुक्ति पत्र जनप्रतिनिधियों और अफसरों की मौजूदगी में दिया गया।

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से लखनऊ में कुछ अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र वितरित कर इसका शुभारंभ किया। गोरखपुर निवासी क्षेत्रीय प्रादेशिक युवा कल्याण अधिकारी पद पर चयनित रश्मि त्रिपाठी एवं अवनीश कुमार यादव को मुख्यमंत्री ने लखनऊ में मुख्य कार्यक्रम में अपने हाथों से नियुक्ति पत्र दिया। 
विज्ञापन


एनआईसी में नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, विधायक सहजनवा शीतल पांडेय, विधायक खजनी संत प्रसाद, डीएम के विजयेंद्र पांडियन, सीडीओ इंद्रजीत सिंह, उप निदेशक युवा कल्याण गोरखपुर संजय सिंह एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी अमित कुमार सिंह मौजूद रहे।

इन्हें मिला नियुक्ति पत्र
एनआईसी सभागार से क्षेत्रीय प्रादेशिक युवा कल्याण अधिकारी पद पर चयनित सत्यम, शशि प्रभा सिंह, वसुधा पांडेय, शैलेंद्र, नूतन सोनकर, आदित्य कुमार चंद एवं विवेक गोंड़ को नियुक्ति पत्र मिला। इसके अलावा व्यायाम शिक्षक ब्रिजेश यादव को नियुक्ति पत्र मिला।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यहां सत्यम से संवाद करना था लेकिन व्यवस्तता के कारण वे बात नहीं कर पाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें