ग्रीन सिटी-माधोपुर बंधे की सड़क होगी टू लेन
लोक निर्माण विभाग की ओर से शासन को भेजी गई डीपीआर के मुताबिक ग्रीन सिटी से माधोपुर बंधे तक जाने वाली सड़क भी टू लेन होगी। पूरी सड़क 40 फीट चौड़ी हो जाएगी। इसकी लागत 131 करोड़ रुपये आएगी। अभी यह सड़क कहीं 20 से 25 फीट चौड़ी है तो कहीं 30 फीट। अगर एक साथ दो बड़े वाहन चले जाते हैं तो जाम लग जाता है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर का गोलघर: गलियारा हो या सड़क, नोटिस के बाद भी कब्जे
इस पर वाहनों की आवाजाही भी ज्यादा है। प्रस्ताव के मुताबिक इस सड़क को चौड़ा करने में 50 से ज्यादा मकानों की चहारदीवारी तोड़नी पड़ेगी। इसके बनने से सोनौली से आने वाले शहर के ठीक पहले पटनिया होते हुए माधोपुर बंधे पर चले जाएंगे।
डीएम कृष्णा करुणेश ने कहा कि माधोपुर- बसियाडीह के रास्ते महेसरा पुल तक फोरलेन सड़क और ग्रीन सिटी से माधोपुर बंधे तक टू लेन सड़क को शासन स्तर पर स्वीकृति मिल गई है। फरवरी में बजट मिलने की उम्मीद है। इस बनने से शहर के लोगों को एक रिंग रोड की सुविधा मिल जाएगी।