फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में डेंगू के 10 संक्रमित मिले, आठ जिला अस्पताल में भर्ती

Wed, 11 Oct 2023 10:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एलाइजा किट से जांच में इनकी पुष्टि होने के बाद डेंगू रोगियों की संख्या बढ़कर 170 हो गई है। इनमें से आठ गंभीर रोगियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में सभी बेड भरे हुए हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड का निरीक्षण करते अपर निदेशक डॉ भानु प्रताप सिंह कल्याणी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 डेंगू के 10 संक्रमितों की रिपोर्ट मंगलवार को आई। एलाइजा किट से जांच में इनकी पुष्टि होने के बाद डेंगू रोगियों की संख्या बढ़कर 170 हो गई है। इनमें से आठ गंभीर रोगियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में सभी बेड भरे हुए हैं। नए रोगियों को 100 बेड टीबी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

विज्ञापन


जिले में डेंगू के हर दिन नए मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को भी नए केस मिले। जिला मलेरिया नियंत्रण अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि संक्रमितों में गोलघर की 28 वर्षीया महिला, शाहपुर का 13 वर्षीय किशोर, दीवान बाजार की 28 वर्षीया महिला, अलीनगर की 55 वर्षीया महिला, जाफरा बाजार का 19 वर्षीय युवक, मोहद्दीपुर का 27 वर्षीय युवक, दुर्गाबाड़ी का 33 वर्षीय युवक, जंगल मातादीन का 45 वर्षीय युवक, करीम नगर का 28 वर्षीय युवक और सहजनवा की 71 वर्षीया महिला डेंगू की चपेट में है। आठ घरों में मच्छर के लार्वा मिलने पर नोटिस दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें