फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एनसीसी कैडेट्स ने हवा में दिखाया साहस और पराक्रम

विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय में एनसीसी की ओर से प्र​शिक्षण का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
गोरखपुर। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के तत्वावधान में 45 यूपी बटालियन की ओर से दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 10 दिवसीय पैरासेलिंग एडवेंचर शुरू हो गया है। इसमें एनसीसी के 600 कैडेट्स हिस्सा ले रहे हैं। एनसीसी कैडेट्स ने हवा में साहस और पराक्रम दिखाया। इसे लेकर कैडेट्स उत्साहित दिखे।
विज्ञापन

इस अवसर पर 45 यूपी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल जयवीर सिंह ने कहा कि पैरासेलिंग अत्यंत रोमांचक और अद्भुत गतिविधि है। इसमें कैडेट्स को सुरक्षा उपकरणों के साथ पैराशूट की सहायता से निर्धारित ऊंचाई तक हवा में ले जाया जाता है। इस दौरान उन्हें आकाश में उड़ान का अनूठा अनुभव प्राप्त होता है। इस प्रकार की गतिविधियां कैडेट्स में साहस, आत्मविश्वास, त्वरित निर्णय क्षमता तथा चुनौतियों का सामना करने की क्षमता का विकास करती हैं। कैडेट्स को पैरासेलिंग से पूर्व आवश्यक ब्रीफिंग, सुरक्षा उपकरणों के उपयोग व सावधानियों के बारे में बताया जा रहा है।
लेफ्टिनेंट कर्नल अमित कुमार सिंह ने बताया कि 10 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन विभिन्न संस्थानों के कैडेट्स को पैरासेलिंग का प्रशिक्षण और अनुभव प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर सहायक एनसीसी अधिकारी मेजर डीएन मौर्य, कैप्टन राजेश यादव, अरविंद कुमार, विश्वनाथ पुरी, आलोक कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें