फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एआरपी कंपनी पर 10.16 करोड़ रुपये गबन का केस दर्ज, धमकी देने का भी आरोप

Sat, 24 Jun 2023 04:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गीडा (गोरखपुर)।

सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
FIR - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में गीडा पुलिस ने उधारी के 10 करोड़ 16 लाख रुपये न देने पर आजम रबड़ प्रोडक्ट (एआरपी) के खिलाफ केस दर्ज किया है। कानपुर की एक फर्म के प्रोपराइटर की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने गबन और धमकी देने का केस दर्ज किया है। आरोप है कि बकाया रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कानपुर के निरालानगर निवासी व प्रोपराइटर शिवेंद्र कुमार मिश्रा ने तहरीर में लिखा है कि मेरी फर्म एमएस नीलू उद्योग, निरालानगर कानपुर में है। फर्म पिछले 10 वर्षों से आजम रबर प्रोडक्ट के साथ व्यापार कर रही है। एमएस कंपनी जूते का फीता सप्लाई करती है। पुराना संबंध होने की वजह से उधारी पर काफी समय तक सप्लाई दी गई।

इसे भी पढ़ें: दिव्यांग युवती की हत्या मामला: खोजी कुत्ते के डर से फंस गया आरोपी, रुपये मांगने पर उतारा था मौत के घाट
विज्ञापन
विज्ञापन


25 मार्च 2023 तक की देनदारी 10 करोड़, 16 लाख रुपये से अधिक है। पैसा मांगने पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। रुपये मांगने पर फर्म के मालिक ने जान से मारने की धमकी दी। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें