फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घर से मुंबई जाने के लिए निकला था युवक, नदी में मिली लाश

Sat, 24 Jun 2023 04:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो कैंपियरगंज (गोरखपुर)।

सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आशंका है कि उसने खुदकुशी की है। शरीर पर गंभीर चोट के निशान नहीं दिख रहे थे।
विज्ञापन
गोरखपुर नदी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के करमैनी घाट पुल के नीचे राप्ती नदी में एक युवक की लाश उतराती मिली। वह घर से मुंबई जाने के लिए निकला था। शुक्रवार को चचेरा भाई उसे बस स्टैंड पर छोड़कर गया था। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, संतकबीरनगर के मेंहदावल थाना के तुनिहवा गांव निवासी राहुल कुमार मिश्रा (25) के परिवार के सदस्य मुंबई में रहते हैं। मछुआरों ने शुक्रवार सुबह नदी में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर लाई। कुछ दूरी पर ही एक बैग लावारिस हाल में मिला, जिसके आधार पर उसकी पहचान हो गई और परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

इसे भी पढ़ें: अपनी ही राशि में वक्री हुए शनि, जानिए राशियों पर क्या पड़ेगा असर
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि राहुल की मानसिक स्थिति थोड़ी ठीक नहीं थी। उसका मुंबई में ही इलाज चल रहा था। राहुल को चचेरा भाई मेंहदावल बस स्टैंड पर छोड़ दिया था। वहां से गोरखपुर रेलवे स्टेशन जाना था। घरवाले उसका मुंबई पहुंचने का इंतजार कर रहे थे और इसी बीच उसका शव नदी में उतराता मिला।
विज्ञापन


एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आशंका है कि उसने खुदकुशी की है। शरीर पर गंभीर चोट के निशान नहीं दिख रहे थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें