गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण की टीम ने बृहस्पतिवार को एम्स थाना क्षेत्र में करीब 11.50 एकड़ जमीन में अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम मतौनी में सत्येंद्र निषाद की ओर से लगभग 10 एकड़ और बहरामपुर में कोमल चौधरी की ओर से करीब 1.50 एकड़ भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। यह कार्रवाई प्रभारी/विशेष कार्याधिकारी प्रखर उत्तम के नेतृत्व में सहायक अभियंता अनिल कुमार, राज बहादुर सिंह, अवर अभियंता धर्मेंद्र गौड़, प्रभात कुमार और प्रवर्तन स्टाफ ने जिला प्रशासन की ओर से नामित मजिस्ट्रेट और क्षेत्रीय पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की।
उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने स्पष्ट किया है कि अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।