मोहद्दीपुर ट्रांसमिशन से बिजली घरों की आपूर्ति बहाल होने के बाद लोड अधिक बढऩे से लाइट ट्रिप कर जा रही है। सिर्फ मोहद्दीपुर ट्रांसमिशन पर पिछले दो से तीन दिन में प्रतिदिन 214 से 217 एंपियर की खपत से बिजली का भार पड़ रहा था। इससे बिजली घर पर 50 मेगावाट तक की खपत होने लगी थी। ऐसे में ओवरलोड होने से लाइन ट्रिप कर गई।
बिजली दफ्तरों में काम-काज रहा ठप
बिजली दफ्तरों में काम-काज ठप रहा। बिजली कटौती से होने से कई दफ्तरों में अंधेरा छाया रहा। विभागीय जेनरेटर नहीं होने से बिजली आपूर्ति ठप रही। दफ्तरों के बिजली बिल काउंटर पर भी काम ठप था। लोग लाइन लगाकर बिजली आपूर्ति के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे।
ट्रांसमिशन की लाइन पर ओवरलोड की दिक्कत से बिजली आपूर्ति गुल हो गई। 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही और लंबे समय से केबल मरम्मत नहीं हुआ। ऐसे में लाइन पर दबाव बना तो तार टूट गया। सूचना पर टीम को मौके पर भेजकर आपूर्ति सामान्य करवाने का प्रयास किया। तीन घंटे में आपूर्ति सामान्य हो गई।
-डीपी जोशी, अधीक्षण अभियंता ट्रांसमिशन।
दोपहर में गर्मी और धूप बहुत थी। इसी बीच बिजली आपूर्ति गुल हो गई। घर पर इनवर्टर डिस्चार्ज हो गया था। लंबे समय से बिजली आपूर्ति सामान्य थी। इनवर्टर की बैटरी खराब हो गई। जरूरत पड़ी तो दिक्कत होने लगी। घर में छोटे बच्चों को काफी तकलीफ हुई।
-राज आर्य।
टाउन हाल बिजली ऑफिस गए थे। वहां सभी काउंटर बंद थे। पूछने पर लोगों ने बताया कि अभी बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। आधा घंटा इंतजार किया, लेकिन गर्मी और धूप से बिन पंखे से वहां दस मिनट रुकना मुश्किल था। वापस लौट आया।
-शालीन श्रीवास्तव।