फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unfiltered: सूट-टाई से स्नीकर्स और आइस्ड कॉफी तक, कैसे बदल रहा है Gen Z का इंटरव्यू देने का स्टाइल?

Tue, 29 Sep 2026 07:49 PM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

जेन Z के इंटरव्यू देने का अंदाज पारंपरिक फॉर्मल स्टाइल से बदल रहा है। सूट-टाई की जगह कैजुअल कपड़े, स्नीकर्स और हाथ में आइस्ड कॉफी जैसे अंदाज अब चर्चा में हैं। इसके पीछे सिर्फ पहनावे या कॉफी का सवाल नहीं, बल्कि काम और प्रोफेशनल व्यवहार को लेकर बदलती सोच है।
विज्ञापन
जेन जी ट्रेंड - फोटो : Ai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोचिए आप एक नौकरी का इंटरव्यू देने जा रहे हैं। अच्छे से तैयार हुए, घर से निकले और रास्ते में अपने पसंदीदा कॉफी शॉप पर रुक गए। एक आइस्ड कॉफी ली और सीधे इंटरव्यू देने पहुंच गए। बातचीत शुरू हुई और इस दौरान कॉफी आपके हाथ में ही रही।

विज्ञापन


जेन जी के लिए शायद इसमें कुछ भी अजीब नहीं है। आखिर कॉफी ही तो है। लेकिन इंटरव्यू लेने वाले की नजर से देखें तो यही छोटी सी बात आपके बारे में अलग छवि बना सकती है। इसी आइस्ड कॉफी को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर जेन जी और पुरानी पीढ़ी के कामकाजी तौर-तरीकों के बीच बहस छिड़ी हुई है।

एक वीडियो से शुरू हुई पूरी बहस

इस बहस की शुरुआत अमेरिका की एक जॉब एजेंसी की प्रमुख कैटलिन वेनियेन की TikTok वीडियो से हुई। उनका TikTok हैंडल caitlinrecruiter है। फरवरी 2026 में डाले गए इस वीडियो में उन्होंने बताया कि कुछ जेन जी उम्मीदवार इंटरव्यू में हाथ में आइस्ड कॉफी लेकर पहुंच रहे हैं।

उनका कहना था कि खासकर औपचारिक इंटरव्यू में ऐसा करना उम्मीदवार को जरूरत से ज्यादा कैजुअल दिखा सकता है। सामने वाले को ऐसा लग सकता है कि इंटरव्यू उसके लिए कोई खास मौका नहीं, बल्कि दिन के बाकी कामों के बीच निपटाया जाने वाला एक और काम है।

विज्ञापन


वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया और इसके बाद शुरू हो गई एक नई बहस- क्या इंटरव्यू में हाथ में कॉफी होना सच में गलत है?

कुछ लोगों ने कहा कि इंटरव्यू में एक खास स्तर की गंभीरता और औपचारिकता होनी चाहिए। वहीं दूसरी तरफ सवाल उठा कि अगर किसी उम्मीदवार में योग्यता है, तो उसके हाथ में कॉफी होने से उसकी क्षमता कैसे बदल जाएगी?

सिर्फ कॉफी की बात नहीं है

असल में यह बहस सिर्फ एक कप कॉफी की नहीं है। इसके पीछे जेन जी और पुरानी पीढ़ी के बीच काम को लेकर बदलती सोच है। पहले नौकरी को लेकर यह सोच ज्यादा आम थी कि समय पर पहुंचो, ज्यादा काम करो, जरूरत पड़े तो अतिरिक्त समय दो और बॉस की बात को प्राथमिकता दो। जेन जी के बीच काम को लेकर सोच थोड़ी अलग दिखाई देती है। नौकरी जरूरी है, लेकिन उसके साथ निजी समय, मानसिक शांति और अपनी सीमाएं भी जरूरी हैं। यही वजह है कि अब युवा कर्मचारी कई बार सीधे अपनी बात रखते हैं।

इंटरव्यू से पांच मिनट पहले मैसेज!

मान लीजिए इंटरव्यू सुबह 11 बजे है और 10:55 पर उम्मीदवार का मैसेज आता है 'क्या हम इंटरव्यू का समय बदल सकते हैं?' पुरानी पीढ़ी को यह लापरवाही लग सकती है। लेकिन जेन जी के लिए अपनी परेशानी सीधे बताना उतना असामान्य नहीं है। पहले उम्मीदवार शायद अपनी परेशानी छिपाकर तय समय पर पहुंचने की कोशिश करता। अब युवा उम्मीदवार अपनी स्थिति साफ बताकर दूसरा समय मांग सकता है। यानी एक ही चीज को दो पीढ़ियां दो अलग नजरिए से देख सकती हैं।

सूट-टाई से स्नीकर्स तक

इंटरव्यू में पहनावे को लेकर भी काफी बदलाव आया है। पहले फॉर्मल शर्ट, पैंट, पॉलिश किए हुए जूते और कई जगह टाई को इंटरव्यू के लिए जरूरी माना जाता था। अब तस्वीर बदल रही है। स्नीकर्स, ढीली टी-शर्ट, अलग हेयरस्टाइल, रंगे हुए बाल और पियर्सिंग जैसे अंदाज भी युवाओं के बीच आम हैं। जेन जी के लिए कपड़े सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि उनकी अपनी पहचान और आराम का हिस्सा भी हैं। लेकिन सवाल यह है कि आराम और लापरवाही के बीच फर्क कैसे तय होगा?

असली टकराव कॉफी का नहीं, सोच का है, आइस्ड कॉफी तो सिर्फ शुरुआत है। असली सवाल यह है कि आज के समय में पेशेवर होने का मतलब क्या है? एक पीढ़ी के लिए इसका मतलब हो सकता है- औपचारिक कपड़े, समय की पाबंदी और तय नियमों का पालन। दूसरी तरफ जेन जी के लिए अपनी बात साफ रखना, अपनी सीमाएं तय करना और काम के साथ निजी जिंदगी के लिए जगह बनाना भी उतना ही जरूरी हो सकता है। इसी वजह से जो चीज एक व्यक्ति को आत्मविश्वास दिखाती है, वही दूसरे को जरूरत से ज्यादा कैजुअल लग सकती है। तो अगली बार कोई जेन जी उम्मीदवार इंटरव्यू में आइस्ड कॉफी लेकर पहुंचे, तो मामला सिर्फ कॉफी का नहीं होगा। यह उस बदलती सोच की झलक होगी, जिसमें नई पीढ़ी नौकरी के पुराने तौर-तरीकों को अपने हिसाब से देख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें