फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trendy Organza Outfit: आजकल काफी चलन में हैं ऑर्गेंजा फैब्रिक के ये कपड़े, जो देते हैं परफेक्ट लुक

Wed, 17 Jul 2024 02:20 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप आप सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो आपको ऑर्गेंजा फैब्रिक ट्राई करना चाहिए। यह आपकी सुंदरता में चार-चांद लगा देगा।
विज्ञापन
आजकल काफी चलन में हैं ऑर्गेंजा फैब्रिक के कपड़े - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
वंदना त्यागी

अगर आप आप सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो आपको ऑर्गेंजा फैब्रिक ट्राई करना चाहिए। यह आपकी सुंदरता में चार-चांद लगा देगा। ऑर्गेंजा फैब्रिक ने अपने बहुमुखी गुण और सुंदरता के कारण आज फैशन की दुनिया में अलग पहचान बना ली है। असल में, ऑर्गेंजा फैब्रिक बहुत ही लाइटवेट और आरामदायक फेब्रिक होने के साथ-साथ काफी शाइनी तथा स्टाइलिश भी होता है। इस फैब्रिक से बने आउटफिट्स आपकी सुंदरता में चार-चांद लगाते हैं, जिन्हें आप किसी भी अवसर पर कैरी कर सकती हैं। वहीं, ऑर्गेंजा फैब्रिक से बने कपड़े पतली-दुबली महिलाओं को एक बाउंसी लुक देते हैं, जिसे पहनकर वे बेहद स्टाइलिश दिख सकती हैं।

साड़ियां 

ऑर्गेंजा फैब्रिक की जरी बॉर्डर वाली प्लेन और फ्लोरल प्रिंट की साड़ियां आपको एक यूनिक और क्लासी लुक देती हैं। ये बहुत ही लाइटवेट और मुलायम होती हैं, जिन्हें आप मैचिंग के प्लेन, ब्रोकेड, साटिन और सिल्क फैब्रिक के स्टाइलिश ब्लाउज के साथ किसी भी पार्टी या शादी समारोह में पहन सकती हैं। बाजार में आपको इस तरह की सड़ियां अपने बजट के हिसाब से आसानी से मिल जाएंगी।
विज्ञापन


लहंगा भी जंचेगा

वेडिंग फंक्शन में आप तरह-तरह के लहंगे स्टाइल करती हैं। आज के युग में हर पल फैशन ट्रेंड बदल जाते हैं। ऐसे में क्यों न आप ऑर्गेंजा फैब्रिक के ट्रेंडी डिजाइन के प्लेन, फ्लोरल और डबल शेड वाले लहंगे पहनें। ऑर्गेंजा फैब्रिक का हर एक शेड बहुत प्यारा और यूनिक लुक देता है। ऐसे में इस वेडिंग सीजन में आप ऑर्गेंजा फैब्रिक से बने लहंगे जरूर ट्राई करें।

दुपट्टा भी खास

ऑर्गेंजा फैब्रिक के प्लेन और फ्लोरल प्रिंट दुपट्टे, जिन पर लाइट वर्क होता है, बेहद खूबसूरत लगते हैं। इसे आप सिल्क, कॉटन और अन्य फैब्रिक की कुर्ती-पेंट के साथ पहन सकती हैं। ये दुपट्टे किसी भी प्लेन कुर्ती-पेंट को खास बना सकते हैं और आपकी सुंदरता को बढ़ा सकते हैं।

स्कर्ट और टॉप भी

ऑर्गेंजा फैब्रिक की अंब्रेला स्कर्ट भी आजकल काफी फैशन में है। यह देखने में बेहद सुंदर और आकर्षक लगती है। इसमें फ्लोरल प्रिंट और डबल शेड स्कर्ट बेहद आकर्षक है। यह ऑफिस गर्ल्स और छोटी बच्चियों पर खूब फबती है। वहीं, इस फैब्रिक में मिलने वाले टॉप महिलाओं की पहली पसंद रहते हैं, जिन्हें आजकल महिलाएं काफी पसंद कर रही हैं। ये दोनों ही आपके ओवरऑल लुक में जान डाल देते हैं, जिससे आप स्टाइलिश और इंप्रेसिव दिखती हैं।

शॉर्ट एंड लॉन्ग ड्रेस 

अगर आप छुट्टियां मनाने जा रही हैं तो ऑर्गेंजा की शॉर्ट एंड लॉन्ग ड्रेस रखना बिल्कुल न भूलें। आजकल ये ड्रेस काफी ट्रेंड में हैं। हर पार्टी और इवेंट के लिए यह परफेक्ट ड्रेस है। इसके पैटर्न, डिजाइन और कलर इतने खूबसूरत होते हैं कि आपका पूरा लुक ही बदल जाता है।

खास देखभाल वाला फैब्रिक

मशहूर फैशन डिजाइनर जयकीर्ति सिंह का कहना है कि, ऑर्गेंजा फैब्रिक काफी रिच होता है। इससे आप इंडियन एंड इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेज बनवा सकती हैं। अगर शादी या पार्टी आदि में आप ऑर्गेंजा ड्रेस पहनने की सोच रही हैं तो इसे इस तरह से कैरी करें कि यह आपको रिच और बेबी डॉल जैसा लुक दे। इसके अलावा ऑर्गेंजा में स्ट्रेट एंड लॉन्ग फ्लोरल, डबल शेड और लाइट एम्ब्रॉयडरी वाली ड्रेसेज ज्यादा खूबसूरत दिखती हैं। वहीं, यह फैब्रिक बेहद नाजुक और खास देखभाल वाला होता है। इसे आप हाथ से ही धोएं, स्टीम आयरन करें और अपने वार्डरोब में अलग से पैक करके रखें। बारिश के मौसम में आप बीच-बीच में इसे निकालकर धूप भी जरूर दिखाएं, क्योंकि नमी और सीलन से यह खराब हो सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें