फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर विदेशी मेहमान का देसी लुक, उर्सुला वॉन डेर लेयन ने वेशभूषा से दिया ये संदेश

Mon, 26 Jan 2026 12:12 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Republic Day Guest Ursula Look: उर्सुला भारतीय वेशभूषा में नजर आईं। यह सिर्फ एक फैशन मोमेंट नहीं था, यह एक तस्वीर थी जिसमें यूरोप भारत की परंपरा में सहज खड़ा था। 
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर विदेशी मेहमान का देसी लुक - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Republic Day Guest Ursula Look: भारत का 77वां गणतंत्र दिवस बेहद खास है। इस वर्ष भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच मुफ्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर मुहर लगने की संभावना है। इसके लिए यूरोपीय आयोग (यूरोपियन कमीशन) की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन और यूरोपीय परिषद (यूरोपियन काउंसिल) के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

विज्ञापन


जहां एक ओर गणतंत्र दिवस पर सबकी नजर पीएम मोदी के लुक पर रहती है, वहीं इस साल उनके साथ ही उर्सुला वाॅन डेर लेयर भी अपने अंदाज के लिए चर्चा में हैं। कर्तव्य पथ पर इस बार परंपरा सिर्फ भारत की नहीं थी, यूरोप भी उसमें रंगा दिखा। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन जब भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में सामने आईं, तो शब्दों से पहले उनका परिधान बोल उठा। सत्ता की भाषा में इसे सॉफ्ट डिप्लोमेसी कहते हैं और संस्कृति की भाषा में सम्मान।

उर्सुला भारतीय वेशभूषा में नजर आईं। यह सिर्फ एक फैशन मोमेंट नहीं था, यह एक तस्वीर थी जिसमें यूरोप भारत की परंपरा में सहज खड़ा था। गणतंत्र दिवस 2026 पर उर्सुला वॉन डेर लेयन का यह लुक इतिहास का हिस्सा बन गया। यहां देखिए उर्सुला वॉन डेर लेयन का लुक।
विज्ञापन





यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष ने पहनी भारतीय शेरवानी

उर्सुला वॉन डेर लेयन ने इस ऐतिहासिक अवसर पर ब्रोकेड शेरवानी पहनी। उनकी शेरवानी गहरे सुनहरे और तांबे के शेड्स में सजी थी, जिसमें महीन पारंपरिक बुनावट की गई थी। यह कोई साधारण आउटफिट नहीं था।

रिच ब्रोकेड फैब्रिक की शेरवानी

उनकी शेरवानी का फैब्रिक रिच ब्रोकेड था। ये वही कपड़ा है जो सदियों से राजघरानों, दरबारों और उत्सवों की पहचान रहा है। इसे क्लासिक इंडो-वेस्टर्न शेरवानी कट से तैयार किया गया। फ्लोरल और पारंपरिक मोटिफ्स डिजाइन का यह आउटफिट भारतीय हथकरघा परंपरा की याद दिलाते हैं।

रंग की बात करें तो उर्सुला वाॅन की शेरवानी मिट्टी से जुड़े, शाही लेकिन सधे हुए रंगों की थी, जिसमें ना जरूरत से ज़्यादा चमक थी और ना ही पश्चिमी मिनिमलिज़्म की ठंडक दिखी। कह सकते हैं कि यह लुक न तो पूरी तरह भारतीय था और ना पूरी तरह यूरोपीय , बल्कि दो सभ्यताओं का मिश्रण दिखा। 

विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर विदेशी मेहमान का देसी लुक - फोटो : Amar ujala
उर्सुला वॉन डेर लेयन की वेशभूषा क्या संदेश देती है?

गणतंत्र दिवस जैसे मंच पर परिधान कभी न्यूट्रल नहीं होता। उर्सुला का यह लुक कई स्तरों पर संदेश देता है,

भारत के प्रति सम्मान

भारतीय पारंपरिक परिधान को अपनाना यह साफ कहता है, "हम मेहमान नहीं, साझेदार हैं।” यह वही परंपरा है, जिसे पहले भी कई वैश्विक नेताओं ने अपनाया है, लेकिन इस बार संदेश और स्पष्ट था।

सांस्कृतिक संवेदनशीलता

यूरोप अक्सर खुद को आधुनिकता और संस्थागत शक्ति के प्रतीक के रूप में पेश करता है। ब्रोकेड शेरवानी पहनकर उर्सुला ने यह जताया कि आधुनिक नेतृत्व जड़ों से कटकर नहीं चलता।

भारत-यूरोप रणनीतिक साझेदारी

यह लुक ऐसे समय में सामने आया है, जब भारत और यूरोपीय संघ के रिश्ते व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्लाइमेट और जियो-पॉलिटिक्स में नए दौर में प्रवेश कर रहे हैं। परिधान ने बिना बोले यह कहा, रिश्ता सिर्फ समझौतों का नहीं, समझ का भी है।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें