हर सीजन की शुरुआत नए फैशन ट्रेंड के साथ होती है। गर्मियों के मौसम में फैशन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है फैब्रिक्स और रंग। फैब्रिक्स ऐसा हो जो शरीर को आराम दे और रंग ऐसा हो आंखों को सुकून दे। उसके बाद आता है स्टाइल। जिसमें आपका फैशन सेंस और फैशन आइकन्स के टिप्स सीजन को सेट कर सकते हैं। वैसे 'समर शादी सीजन' भी आने वाला है। अगर आपको किसी फंक्शन या शादी में जलवे बिखेरना है तो, ये ट्रेडिशनल फैशन डीवा माधुरी दीक्षित से बेहतर कौन बता सकता है।