फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2019: नवरात्रि पर दिन के हिसाब से पहनें इस रंग के कपड़े, जल्द बरसेगी मां दुर्गा की कृपा

Sat, 06 Apr 2019 07:38 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
navratri fashion
हिंदू धर्म में नवरात्र का बहुत महत्व है। अराधना का यह पर्व छह अप्रैल से शुरू हो रहा है। बाजार सज चुके हैं, लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि नवरात्र में हर दिन देवी मां के अलग-अलग स्वरूप की अराधना की जाती है। इतना ही नहीं पूजा करने के लिए मां के स्वरूप के अनुसार कपड़ों के रंग का चयन करना भी बेहद शुभ माना जाता है। रंगों का हमारे देवी-देवताओं, पर्वों और त्योहारों से विशेष जुड़ाव है। हर देवी और देवता को कोई न कोई रंग प्यारा होता है। ऐसे में जानते हैं नवरात्र पर्व में प्रत्येक दिन किस रंग के कपड़े धारण करें। इन्हें ध्यान में रखकर आप माता रानी की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
kareena kapoor khan - फोटो : instagram
शैलपुत्री

नवरात्र का पहला दिन प्रतिपदा का दिन कहलाता है। इस दिन नवदुर्गाओं में प्रथम शैलपुत्री का पूजन किया जाता है। पर्वतराज हिमालय की पुत्री माता शैलपुत्री की पूजा करते समय पीले रंग के कपड़े पहन कर पूजा करने से लाभ मिलता है।
विज्ञापन

3 of 10
kangana ranaut - फोटो : instagram
ब्रह्मचारिणी
नवरात्र के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की उपासना की जाती है। इस दिन पूजा के दौरान और बाद भी हरे रंग की पोशाक पहननाी चाहिए। 

4 of 10
priyanka gauri
चंद्रघंटा
नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे रूप माता चंद्रघंटा का पूजन होता है। इस दिन ग्रे(स्लेटी) रंग के कपड़े पहन कर पूजा करने से देवी मां प्रसन्न होती है और आपके सारे बिगड़े काम बनने लगेंगे।
विज्ञापन

5 of 10
navratri day colors
कूष्मांडा
नवरात्र के चौथे दिन दुर्गा मां के चौथे रूप माता कूष्मांडा की अाराधना की जाती है। इस दिन को बहुत पवित्र माना जाता है। मां कुष्मांडा को नारंगी रंग बहुत प्रिय है। इसलिए इस दिन नारंगी रंग के कपड़े पहन कर पूजा करनी चाहिए।
विज्ञापन

6 of 10
navratri day colors
स्कंदमाता
नवरात्र के पांचवें दिन माता स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की जाती है। स्कंदमाता की श्रद्धा भाव से पूजा करने वाले की सारी इच्छाएं पूरी होती है। इस दिन देवी मां की पूजा करते समय सफेद रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। 
विज्ञापन

7 of 10
aishwarya rai bachchan
कात्यायनी
दुर्गा मां का छठा रूप माता कात्यायनी है। भक्तों को इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनकर माता रानी की पूजा अर्चना करनी चाहिए।

8 of 10
blue saree
कालरात्रि
नवरात्र के सातवें दिन माता कालरात्रि की पूजा की जाती है। सप्तमी के दिन माता की पूजा नीले रंग के कपड़े पहनकर करना शुभ माना जाता है।

9 of 10
pink saree
महागौरी
अष्टमी के दिन महागौरी की पूजा की जाती है और इस दिन भक्तों के लिए गुलाबी रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। 
विज्ञापन

10 of 10
navratri day colors
सिद्धिदात्री
नवरात्रि के नौवें यानी आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। मां सिद्धिदात्री भक्त को सिद्धि का आशीर्वाद देती हैं। इस दिन बैंगनी रंग के कपड़े पहन कर पूजा करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें