फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनारकली सूट पहन पति के साथ डेट पर निकलीं माधुरी दीक्षित, 51 की उम्र में भी गजब ढा रही थीं धक-धक गर्ल

Fri, 29 Mar 2019 12:50 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : instagram
धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित नेने बॉलीवुड की ऐसी डीवा हैं जिनकी अदाओं, डांस और एक्टिंग के करोड़ों दीवाने हैं। भले ही वो इंडस्ट्री में दो दशकों से हैं लेकिन अपने चार्म और खूबसूरती से वो आज की भी अभिनेत्रीओं को टक्कर देती हैं। इतना ही नहीं माधुरी अपने फैशन खास कर (एथिनिक) पारंपरिक परिधानों के लिए भी जानी जाती हैं। स्टाइलिश साड़ियां हो या सूट माधुरी दीक्षित सबमें बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। देखिए उनका हाल ही में आया नया देसी लुक, जिस पर बेशक फिदा हो जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : instagram
माधुरी दीक्षित नेने गुरुवार को अपने पति श्रीराम नेने संग बाहर निकलीं। उन्होंने फ्लोर लेंथ वाला पीला और सफेद रंग का सिल्क अनारकली सूट पहना, जिसके बॉर्डर पर गोल्डन वर्क था। 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : instagram
खूबसूरत एथिनिक सूट पर माधुरी का हेयर स्टाइल काफी फब रहा था। हल्के कर्ल खुले बाल में बेहद प्यारी नजर आ रहीं थीं। कपड़े की मैचिंग ज्वेलरी में उन्होंने गोल्डन झुमके पहने। बात करें मेकअप की तो (डार्क ब्रोस) भवें और आईलाइनर काफी हाइलाइटेड होने के साथ-साथ, लाल लिपस्टिक में देसी लुक पूरा नजर आया। 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : instagram
कोई पहली बार नहीं है जब माधुरी ने अपने देसी लुक से लोगों को घायल किया हो। इससे पहले भी कई टीवी रियलिटी शो और प्रमोशन में उनका उम्दा फैशन स्टाइल देखने को मिला है। ये तो मानना पड़ेगा कि गजब की अदाकारा, बेहतरीन डांसर, खूबसूरत महिला होने के साथ-साथ माधुरी दीक्षित नेने का फैशन खासकर उनका देसी अंदाज तारीफ-ऐ-काबिल है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें