2 टेबलस्पून चीनी और नींबू के रस को 8 से 9 टेबलस्पून पानी के साथ मिलाएं। चीनी एक नैचरल एक्सफोलिएट एजेंट है, जो सिर्फ बालों को गर्म करती है स्किन को नहीं। लेमन जूस स्किन के बालों के लिए एक नैचरल और सस्ता ब्लीच का काम करता है। तैयार हुए मिश्रण को तब तक गर्म करें जब तक कि इसमें से बुलबुले न निकलने लगें। अब इसे ठंडा होने के लिए एक साइड रख दें। इस मिश्रण को अनचाहे बालों पर लगाएं और 20-25 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से धोएं और सर्कुलर मोशन में रगड़ें और अनचाहे बालों को बाय बाय कह दें।