फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर रॉयल लुक में स्पॉट हुईं कंगना रनौत, इस बार सूट के साथ ट्रांसपेरेंट प्लाजो से लूट ली महफिल

Sat, 12 Jan 2019 02:50 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत - फोटो : social media
विज्ञापन

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मणिकर्णिका के प्रमोशन में व्यस्त है। इन दिनों वह अपनी फिल्म के साथ-साथ अपने लुक को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान कंगना का एक से बढ़कर एक जबरदस्त लुक देखने को मिलता है। मणिकर्णिका प्रमोशन के शुरूआती दिनों से ही उनका एथनिक लुक खबरों में बना हुआ है। हाल ही में फिल्म प्रमोशन के दौरान कंगना व्हाइट सूट पहने नजर आईं, जिसके बाद से वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं।

विज्ञापन

कंगना इस लुक में बेहद ही रॉयल लग रही थी - फोटो : social media
मणिकर्णिका के प्रमोशन के दौरान हाल ही में जब कंगना स्पॉट हुई तो उनका लुक देखने लायक था। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर का सूट कैरी कर रखा था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। खुले कर्ली हेयर के साथ व्हाइट सूट और उसका फ्लोरल दुपट्टा कंगना पर बहुत जच रहा था।
 

kangana ranaut
अपने लुक को पूरा करने के लिए कंगना ने गले में मोती का हार और लाइट मेकअप किया हुआ था। उन्होंने न्यूड लिपस्टिक लगा रखी थी, जो उनके लुक पर चार चांद लगाने का काम कर रही थी। इसके अलावा जिस चीज ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खीचा वो था उनका ट्रांसपेरेंट बॉटम। इसके अलावा उन्होंने न्यूड कलर की फुटवियर कैरी कर रखी थी। कंगना इस लुक में बेहद ही रॉयल लग रही थी। कंगना के इस खूबसूरत लुक के लिए अमी पटेल ने स्टाइल किया था। वहीं कंगना का मेकअप अलबर्ट ने किया था।

kangana ranaut - फोटो : instagram
कुछ दिनों पहले कंगना का एक और लुक काफी वायरल हुआ थी जिसमें वह गोल्डन कलर की कांजीवरम सिल्क साड़ी में नजर आई थीं। अपने इस लुक से कंगना ने सबका दिल जीत लिया था। अपने लुक को पूरा करने के लिए कंगना ने कानों में गोल्डन कलर के हैवी ईयरिंग्स कैरी कर रखे थे और बन बनाया हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने छोटी सी बिंदी लगा रखी थी, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रही थी।
विज्ञापन

मणिकर्णिका का गाना विजयी भव लॉच हुआ है - फोटो : social media
इसके अलावा कंगना का मणिकर्णिका के म्यूजिक लॉंच के दौरान का लुक भी काफी खबरों में रहा था। इस दौरान उन्होंने डिजाइनर तरुण तहलानी की खूबसूरत सिल्क साड़ी पहन रखी थी। व्हाइट गोल्डन साड़ी के साथ कंगना ने गले में खूबसूरत कुंदन-पर्ल चोकर पहन रखा था जो उन्हें रॉयल लुक दे रहा था। इसके साथ उन्होंने अपने लुक को नीट बन और छोटी सी बिंदी लगाकर किया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें