How to Style Kaftan Suit: काफ्तान सूट इन दिनों फैशन की दुनिया में छाया हुआ है। यह आरामदायक होने के साथ-साथ बेहद एलिगेंट और ट्रेंडी लुक भी देता है। गर्मियों में स्टाइल के साथ कंफर्ट के लिए काफ्तान सूट पहन सकती हैं। आपके पास अगर सिंपल सा काफ्तान सूट हो तो उसे राॅयल लुक देने के लिए बस थोड़ा सा स्टाइलिंग सेंस चाहिए। गर्मियों में सबसे आरामदायक और स्टाइलिश दिखने के लिए काफ्तान सूट हल्के फैब्रिक में लें जैसे जॉर्जेट, क्रेप या कॉटन सिल्क। अगर आप भी काफ्तान सूट में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो कुछ आसान और शानदार फैशन टिप्स को अपना सकती हैं।