फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी मैदान में भी फैशन नहीं है कम, कॉटन की साड़ियां बनीं स्टाइल स्टेटमेंट

Wed, 24 Apr 2019 04:23 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
लोकसभा चुनाव 2019 का प्रचार जोरों पर हैं। कई पार्टियों की जानी-मानी महिला प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में जोर-शोर से चुनाव प्रचार करती भी नजर आ रही हैं। ऐसे में गर्मी के मौसम में धूप में प्रचार के लिए दौड़ भाग लगाती महिला प्रत्याशियों का लुक नोटिस करना तो बनता है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें। इस मौसम में फैब्रिक्स का खास ध्यान रखना पड़ता है, ऐसे में चुनावी मैदान में उतरी महिला प्रत्याशियों का कॉटन की साड़ियों वाला समर लुक आपको आकर्षित कर सकता है। 
विज्ञापन

2 of 8
प्रियंका गांधी
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का कलरफुल कॉटन साड़ियों वाला लुक काफी अच्छा लग रहा है। सूदिंग (सुकून देने वाला) रंग की साड़ियां प्रियंका की पर्सनैलिटी को डिसेंट लुक देती हैं। वह अक्सर प्लिसेंट शेड्स वाली कॉटन की प्लेन साड़ी में नजर आती हैं। प्रियंका गांधी को अक्सर कॉटन या जूट कॉटन की साड़ी में देखा जाता है।
विज्ञापन

3 of 8
सुप्रिया सूले
एनसीपी नेता और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले भी इन राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने में लगी हुई हैं। सुप्रिया भी चुनावों में कड़ी मेहनत कर रही हैं और हमेशा ही कलरफुल कॉटन-सिल्क साड़ियों में नजर आती हैं। आमतौर पर सुप्रिया महाराष्ट्रियन साड़ी पहनना पसंद करती हैं।

4 of 8
स्मृति ईरानी
भाजपा की टेक्सटाइल मंत्री स्मृति ईरानी का साड़ी लुक छाया रहता है। गर्मी के मौसम में प्लिसेंट रंग की कॉटन साड़ी में नजर आने वाली स्मृति का साड़ी पहनने का अंदाज थोड़ा जुदा है। स्मृति साड़ी को काफी कैजुअल तरीके से कैरी करती हैं। इस समय भी चुनाव प्रचार के दौरान कई मौकों पर स्मृति प्रिंटेड कॉटन साड़ी में नजर आईं। 
 
विज्ञापन

5 of 8
निर्मला सीथारमन 
अपनी सादगी के लिए मशहूर डिफेन्स मंत्री निर्मला सीथारमन साड़ी में बेहद सोबर लगती हैं। उनका लुक भले ही सादा हो मगर फीका बिल्कुल नहीं है। गर्मी में उनकी कॉटन, लिनन, दमास्क फैब्रिक्स की साड़ियां खूब पसंद की जाती हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
डिंपल यादव
समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव का साड़ी लुक काफी मशहूर है। ठंडी हो या गर्मी उन्हें हमेशा साड़ी में देखा जाता है। हालांकि डिंपल का साड़ी पहनने का स्टाइल काफी डिसेंट है। ब्राइट रंग की साड़ियों में खूबसूरत दिखने वाली डिंपल कॉटन साड़ियों से खासा प्रेम है। साथ ही उन्हें अक्सर प्रिंटेड, प्लेन, लिनन साड़ियों में देखा जाता है। 
विज्ञापन

7 of 8
हेमा मालिनी
भाजपा से मथुरा में चुनावी मैदान पर उतरी ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के स्टाइलिश एथिनिक लुक का क्या कहना। चुनाव हो या राजनीतिक कार्यक्रम हेमा मालिनी अक्सर डिजाइनर साड़ियों में नजर आती हैं। उम्र के लिहाज से हेमा का स्टाइल और अंदाज और भी निखरता जा रहा है। उनके अक्सर ब्राइट रंग की साड़ियों में देखा जाता है। 
 
विज्ञापन

8 of 8
ममता बनर्जी 
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तो पहचान ही वाइट कलर की कॉटन साड़ी। ममता, हमेशा ही एक पतले रंगीन बॉर्डर वाली सफेद कॉटन साड़ी पहने नजर आती हैं और चुनाव प्रचार के दौरान भी वह इसी लुक में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें