फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफिस पार्टी में छा जाना चाहते हैं तो आजमाएं ये स्टाइल फंडे

Tue, 17 Sep 2013 07:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑफिस की पार्टी है और आपने इस बार पार्टी में अपने लुक्स और स्टाइल का लोहा मनवाने की ठान ही ली है तो फिर संशय कैसा। क्या आप यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि ऑफिस की पार्टी में फॉर्मल्स पहनें या फिर पार्टी वेयर या फिर अपने लुक में ऐसा क्या बदलाव करें जो स्टाइलिश तो लगे पर अजीब न लगे।
विज्ञापन


ऐसे में ऑफिस में होने वाली पार्टी में अगर आप छा जाने की ख्वाहिश रखते हैं तो तैयार होते वक्त स्टाइल के ये फंडे आपको स्टाइलिश और स्मार्ट लुक देने में काफी मदद करेंगे।

चुनें वही जो आरामदायक हो
दफ्टर में पार्टी के दौरान अलग दिखने के लिए अपने कंफर्ट जोन के साथ समझौता न करें। आप जो भी पहनें अगर उसमें आराम महसूस कर रहे हैं तो आप अपने पहनावे के साथ पूरा न्याय कर रहे हैं। दूसरी ओर, आप चाहे कोई भी ब्रांड क्यों न पहनें उसमें आराम नहीं महसूस कर रहे हैं तो आप उसमें जंच ही नहीं सकते हैं।
विज्ञापन


ज्यादा प्रयोग यानी ज्यादा रिस्क
यूं तो पार्टी के दौरान आप स्टाइलिश दिखने के लिए आप अपने लुक्स के साथ गुरेज नहीं करते हैं लेकिन बात जब ऑफिस में पार्टी की हो तो इसमें छिपे रिस्क को भी जान लें। ऑफिस में पार्टी के दौरान आपके क्लाइंट और सीनियर भी होंगे इसलिए आप प्रोफेशन के हिसाब से फिट लगें, इस जिम्मेदारी से आप मुंह नहीं मोड़ सकते हैं। ऐसे में बेहतर ऑप्शन ब्लैक क्लासिक सूट या सेमी फॉर्मल सूट है।

छिपाए न छिपे आपका ग्लो
ऑफिस की पार्टी के लिए तैयार होते वक्त सिर्फ अपनी पोशाक पर ही न ध्यान दें बल्कि अपनी त्वचा और बालों पर भी जरा ध्यान दें। इस दिन शेविंग, बालों की सफाई, चेहरे की क्लीनजिंग जैसी छोटी-छोटी बातों पर जरूर ध्यान दें।

मिक्स एंड मैच
आपके कई सूट्स होंगे जिन्हें आप बार-बार पहनकर थक चुके हैं। क्यों न पार्टी के दौरान इनमे से ही कांबिनेशन मिक्स-मैच करें। जैसे अपने क्लासिक ब्लैक सूट की व्हाइट शर्ट की जगह को दूसरी डार्क शेड शर्ट। इससे आप हर रोज से कुछ अलग तो दिखेंगे ही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें