फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें आपके जूते क्या कहते हैं आपके बारे में

Wed, 26 Dec 2012 04:52 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हो सकता है आपके पहले लुक से कोई आपकी व्यक्तित्व नहीं पहचान सके लेकिन क्या आपको पता है कि आपके जूतों को देखकर आपके व्यक्तित्व का अंदाजा जरूर लगाया जा सकता है। पहनावे और व्यक्तित्व से संबंधित ऐसे कई शोध हैं जिनके अनुसार यह माना जा सकता है कि हमारे पहनावे, खासतौर पर पर फुटवेयर से हमारी पर्सेनालिटी का पता चल सकता है।
विज्ञापन


कैन्सस यूनीवर्सिटी और वेलेस्ले कॉलेज के शोध ने माना है कि आप 90 प्रतिशत अजनबियों का व्यक्तित्व उनके जूतों के आधार पर पहचान सकते हैं। आइए जानें कि आपके जूते आपके व्यक्तित्व के बारे में क्या कहते हैं।

कलरफुल कैंपस जूते
कलरफुल फुटवेयर पहनने वाले लोग सामान्यतः बहुमुखी स्वभाव के होते हैं। ये बेहद सामाजिक होते हैं और इनके दोस्तों का दायरा बड़ा होता है। ऐसे लोग बहुत जल्दी प्रभावित होते हैं और इनके विचार परिवर्तनशील हो सकते हैं।
विज्ञापन


पुराने पर दिखने में अच्छे फुटवेयर
कुछ लोगों के फुटवेयर बेहद पुराने होने के बाद भी अच्छे और क्लासी दिखते हैं। ऐसे लोगों का रुझान राजनीति की ओर अधिक होता है। इनके मन में क्या चलता है, इसका पता आसानी से नहीं लग सकता है। ऐसे लोग किफायती होते हैं और विचारों से स्वतंत्र होते हैं।


      
बूट्स
बूट्स अधिक पहनने वाले लोगों में सामान्यतः संयम कम होता है और उन्हें गुस्सा जल्दी आता है। ये अपने लुक्स को लेकर बेहद सजग होते हैं और शो ऑफ में ज्यादा विश्वास रखते हैं।

फॉर्मल्स शूज
कुछ लोग अधिकतर मौकों पर आपको फॉर्मल जूतों में ही नजर आएंगे। ऐसे लोग स्वभावतः यथार्थवादी होते हैं। ये नए प्रयोगों से बचते हैं और संयमित जीवन में यकीन रखते हैं। अक्सर ऐसे लोग समय की कीमत पहचानते हैं।

कंफर्टेबिल फुटवेयर
जो लोग जूतों के चुनाव के समय सबसे ज्यादा तवज्जो कंफर्ट को देते हैं वे स्वभावतः सरल होते हैं। अधिकांशतः वे शांत रहते हैं और जियो और जीने दो की भावना में यकीन रखते हैं।


स्पोर्ट शूज
स्पोर्ट शूज को ज्यादा तवज्जो देने वाले लोग काफी कैजुअल व्यवहार वाले होते हैं। ये परिश्रमी होते हैं और अपनी फिटनेस को लेकर सजग रहते हैं। ऐसे लोग खुशनुमा मिजाज के होते हैं और खाली नहीं बैठ सकते।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें