बाकी लिपस्टिक की तरह इसे जल्दी से नहीं लगाया जा सकता इसे लगाने में समय लगता है। इसलिए इसे लगाने से पहले थोड़ा धैर्य रखना होगा। इसे आप जल्दबाजी में न लगाएं। इसे प्रॉपर टाइम लेकर लगाएं, तभी इसकी फिनिशिंग आ पाएगी। कोई भी लिपस्टिक लगाने से पहले लिप लाइनर से होठों को अच्छा शेप दें।
लिक्विड लिपस्टिक बहुत ही पिगमेंटेड होती है
- फोटो : social media
लिक्विड लिपस्टिक के साथ मेकअप करना भी जरूरी है क्योंकि लिक्विड लिपस्टिक बहुत ही पिगमेंटेड होती है इसलिए मेकअप करना ना भूलें। साथ में फाउंडेशन और मैचिंग का ब्लश भी लगाए, इससे आपका चेहरा बेहद ही खूबसूरत लगेगा।
लिक्विड लिपस्टिक को ज्यादा न लगाएं
- फोटो : social media
लिक्विड लिपस्टिक को ज्यादा न लगाएं। आपके होठों की खूबसूरती बनाएं रखने के लिए लिपस्टिक का एक कोट ही काफी है। एक्स्ट्रा लगी हुई लिपस्टिक को स्टीक से हटा दें। अगर आपको ड्रामैटिक लुक ज्यादा पसंद है तो आप लिपस्टिक की एक्स्ट्रा कोट भी यूज कर सकती हैं।
होठों को मॉइश्चराइज करना ना भूलें
- फोटो : social media
अगर आपके लिप्स ज्यादा फटते हैं तो लिपस्टिक लगाने से पहले होठों को मॉइश्चराइज करना ना भूलें। लिपस्टिक लगाने से एक घंटे पहले होठों पर लिप बाम लगाकर छोड़ दें। इससे आपके होंठों के फटने की समस्या दूर हो जाएगी। लिपस्टिक लगाने की शुरुआत आप होंठ के नीचले हिस्से से शुरू करें ।