पहनावे से जुड़ी समस्याएं जितना मोटे लोगों को सताती हैं उससे कम बहुत दुबले लोगों के लिए नहीं होती हैं। पोशाक अगर अधिक टाइट हो तो भी बुरा लगता है और ढीली हो तो शरीर हैंगर जैसा लगने लगता है।
ऑफिस पार्टी में छा जाना चाहते हैं तो आजमाएं ये स्टाइल फंडे
ऐसे में दुबली कद-काठी वाले लोग अगर थोड़े हेल्दी दिखना चाहते हैं तो पहनावे में ये बदलाव बड़े काम के साबित हो सकते हैं।
दुबलापन ही नहीं, मोटापे के निशानों को छिपाने के लिए भी पहनावे से जुड़ा बदलाव कारगर है। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें।
जानिए पहनावे से जुड़े ऐसे आसान उपायों के बारे में, जिनकी मदद से आप अपना दुबलापन आसानी से छिपा सकते हैं।
पुरुषों के नए स्टाइल आइकन के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
लेयर ड्रेसिंग
एक साथ कई पोशाकों का कांबिनेशन पहनने से भी शरीर भरा पूरा दिखता है। आप शर्ट के साथ कॉटन जैकेट या स्कार्फ जैसे कांबिनेशन बना सकते हैं। सर्दियों का मौसम इस मामले में बेहतर है जब आप शर्ट के साथ हाफ जैकेट फिर कोट जैसे आप्शन ट्राइ कर सकते हैं।
हेवी एसेसरीज न लें
बहुत हेवी एसेसरीज जैसे बड़े सनग्लास, बड़ा बैग या बहुत बड़े डायल वाली घड़ी आदि से बचें। अससे आपकी बनावट का प्रपोर्शन सही नहीं लग सकता है और आप अधिक दुबले लगेंगे।
फिटिंग पर दें ध्यान
बहुत अधिक ढीले या ओवर साइज कपड़े जितने बुरे लगेंगे उतने ही बुरे बहुत टाइट कपड़े भी लगेंगे। ऐसे में कपड़ों की फिटिंग बिल्कुल सामान्य होनी चाहिए जिससे आपका दुबलापन उभरकर न दिखे।
वर्टिकल स्ट्राइप से बचें
वर्टिकल लाइन्स वाले प्रिंट स्मार्ट जरूर लगते हैं लेकिन बहुत दुबले लोगों पर नहीं। बहुत दुबले लोगों पर ऐसा प्रिंट उन्हें और भी दुबला लुक देता है इसलिए इससे बचें।
सफेद से करें दोस्ती
बहुत दुबले-पतले लोगों पर सफेद और हल्के शेड्स के परिधान अधिक फबते हैं। इससे उनका शरीर कब दुबला लगता है इसलिए ऐसे रंगों से दोस्ती अच्छी है।