फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी बनावट के हिसाब से ऐसे चुनें परफेक्ट शर्ट

Mon, 13 May 2013 06:20 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हर किसी की बनावट परफेक्ट हो, ऐसा जरूरी नहीं लेकिन अपनी बनावट के अनुरूप पहनावा आपकी पर्सेनालिटी को बेहतर जरूर बना सकता है। खासतौर पर शर्ट खरीदते वक्त बनावट के अनुरूप सही प्रिंट और फिटिंग का चयन न सिर्फ आपकी कमियों को छिपाने में मदद करता है बल्कि आपकी पर्सेनालिटी को और भी आकर्षक बना सकता है।
विज्ञापन


आइए जानें, अलग-अलग तरह की बनावट वाले शरीर पर किस तरह के शर्ट के प्रिंट्स भाएंगे।

छोटे कद वाले लोगों के लिए
अगर आपका कद अधिक छोटा है तो खड़ी लाइनिंग वाले प्रिंट की शर्ट आपके लिए सबसे सही रहेगी। अगर आप शर्ट के साथ टाइ पहनते हैं तो लंबी लाइनिंग की शर्ट पर पतली टाइ लगाएं। इससे आपका कद हल्का लंबा लगेगा और लोगों का ध्यान आपकी बनावट से अधिक चेहरे पर जाएगा।

लंबे कद वाले लोगों के लिए
बहुत अधिक लंबे कद वाले लोगों के लिए लंबी लाइनिंग वाले प्रिंट घाटे का सौदा हैं। बैहतर होगा वे हॉरिजंटल लाइनिंग के प्रिंट्स का चुनाव करें जिससे उनकी लंबाई और चौड़ाई का संतुलन बना हुआ दिखे। साथ ही, लंबे कद के लोगों पर स्लिम फिट शर्ट सबसे बेहतरीन दिखती हैं। कोशिश करें कि आपकी बेल्ट या पैंट शर्ट के कलर के कंट्रास्ट में ही हो।
विज्ञापन


दुबले-पतले लोगों के लिए
दुबले-पतली बनावट वाले लोगों के लिए मोटी हॉरिजंटल लाइन्स बेहतरीन विकल्प है। इससे उनके कंधे अधिक चौड़े लगते हैं और शरीर थोड़ा भरा दिखता है। इसके अलावा, उनके लिए चेक्स भी बेहतरीन ऑप्शन है क्योंकि इससे शरीर अधिक भरा दिखता है।

पतली कॉलर वाली शर्ट या बंद गला शर्ट भी पतले लोगों पर अच्छी दिखती हैं।

भारी काया वाले लोगों के लिए
हेवी पर्सेनालिटी वाले लोगों के लिए शर्ट का चुनाव करते वक्त यह ध्यान रखना चाहिए कि शर्ट बहुत अधिक फिटिंग वाली भी न हो और न ही ओवरसाइज हो। डबारीक लंबी लाइन्स वाली शर्ट में उनकी पर्सेनालिटी थोड़ी कम हेवी लगती है। इन्हें चेक्स, बोल्ड कलर्स वाली शर्ट से दूरी रखनी चाहिए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें