सबसे पहले पार्टी में जानें के लिए आप ऐसी ड्रेस चुनें जो आपके फिगर पर परफेक्ट लगे। कोई ऐसी वैसी ड्रेस का चुनाव ना करें जिसमें आप अनकंफर्टेबल महसूस करें। कोशिश करें कि ज्यादा ब्राइट कलर ना लें।
हर रोज भले ही आप ऑफिस सिंपल तरीके से जाती हों लेकिन पार्टी वाले दिन अपने हेयर को नया लुक दें। आप चाहें तो किसी करीबी से सलाह लेकर अपने बालों को वैसा ही लुक दें।
मेकअप अपने ड्रेस के अनुसार करें लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादा ओवर मेकअप ना करें। नेचुरल मेकअप ही करें। नेचुरल मेकअप ही आपके लिए बेस्ट होगा। आप चाहें तो अपने मेकअप को ड्रेस और आइशैडो के साथ मैच कर सकती हैं। साथ में मैचिंग लिपस्टिक लगाना ना भूलें।
हाई हील्स
ड्रेस के साथ हाई हील्स आपके लुक को खूबसूरत बना देती है इसलिए अगर आप स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं तो हाई हील्स जरूर पहनें।