सोनम कपूर इन दिनों स्विट्जरलैंड के शहर जेनेवा में हैं
- फोटो : social media
बता दें सोनम कपूर इन दिनों स्विट्जरलैंड के शहर जेनेवा में हैं। यहां वह लग्जरी और सबसे मशहूर वॉच स्विस के इवेंट के लिए पहुंची हैं। इवेंट में सोनम कपूर क्रीम कलर के बेहद खूबसूरत वन शोल्डर गाउन में नजर आईं। गाउन के शोल्डर पर खूबसूरत डिजाइन बना हुआ है।
सोनम का यह लुक सबको आकर्षित करने वाला था
- फोटो : social media
सोनम इसके साथ में बालों का स्लीक जूड़ा बना रखा था और क्रीम कलर की मैचिंग हील्स पहन रखी थी। इसके साथ बेहद लाइट मेकअप कर रखा था। बता दें कि इस गाउन में सोनम कपूर किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था मानों इवेंट में कोई राजकुमारी आई हो। सोनम के ऊपर सबकी निगाहें थीं। सोनम का यह लुक सबको आकर्षित करने वाला था। हर बार की तरह इस बार भी वो सबसे अलग नजर आ रही थीं।
बेहद खूबसूरत ब्लैक कलर की सेक्सी ड्रेस में नजर आई थीं
- फोटो : social media
इवेंट में सोनम ने जमकर डांस किया और इसका वीडियो सोनम ने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया। इससे पहले सोनम iwc के इवेंट में नजर आई थीं जिसमें वो बेहद खूबसूरत ब्लैक कलर की सेक्सी ड्रेस में नजर आई थीं। इस ड्रेस को उनके फेवरेट डिजाइनर राल्फ एंड रूसो ने किया था।