फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elon Musk: ट्विटर खरीदने के बाद एलन मस्क पहुंचे मेट गाला, पब्लिक में दिखाई पहली झलक

Tue, 03 May 2022 01:07 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ट्विटर को टेकओवर करने के बाद एलन मस्क ने मेट गाला 2022 में पब्लिक के सामने शिरकत की।
विज्ञापन
elon musk & maye musk - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलन मस्क पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में है। वजह है ट्विटर। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने 44 बिलियन अमेरिकन डॉलर में ट्विटर को खरीदा है। जिसके बाद वो पहली बार पब्लिक के सामने नजर आए। एलन मस्क ने मेट गाला 2022 में अपनी उपस्थिति के जरिए हर किसी को हैरत में डाल दिया। 

विज्ञापन

elon musk & maye musk - फोटो : ani
50 वर्षीय एन्टरप्रेन्योर एलन मस्क मेट गाला के रेड कार्पेट पर अपनी 74 वर्षीय मां और सुपर मॉडल माए मस्क के साथ पहुंचे थे। जहां पर इन मां-बेटे का शाही लुक देखने को मिला। एलन मस्क ने मेट गाला के इवेंट में शामिल होने के लिए क्लासिक ब्लैक कलर का टैक्सूडो पहना था। इस ब्लैक कलर के पैंट सूट के साथ एलन मस्क ने सफेद रंग की बो टाई मैच की थी।
विज्ञापन


वहीं एलन मस्क की मां माए मस्क ने बर्गंडी कलर का ईवनिंग गाउन चुना था। एंकल लेंथ इस गाउन का फैब्रिक वेलवेट का था। जिसके साथ लेयर्ड मोतियों के नेकलेस को मैच किया गया था। रॉयल लुक में माए मस्क ने इस वेलवेट ड्रेस को स्पार्कली स्ट्रैप वाली हील्स के साथ मैच किया था। वहीं हाथ में गोल्ड क्लच रीगल लुक दे रहा था। मेट गाला इवेंट में पहुंचे एलन ने वॉग से बातचीत में ट्विटर को लेकर अपने भविष्य के लक्ष्य के बारे में भी बातचीत की। 
एलन मस्क ने कहा कि ट्विटर पर वो बाकी की सारी दुनिया को भी चाहते हैं। जो इसे पहले से ज्यादा मनोरंजक और दिलचस्प, मजेदार पाए और उनकी जिंदगी को और भी ज्यादा बेहतरीन कर सके। 
मेट गाला एक फैशन इवेंट है। जिसमे दुनियाभर की हस्तियां शामिल होती है। फैशन इंडस्ट्री के इस सबसे बड़े इवेंट में लोग अनूठे और क्रिएटिव ड्रेसिंग सेंस के साथ शिरकत करते हैं। सबसे खास बात की मेट गाला एक चैरिटी इवेंट है। जिसमे लोग पहले से तय की गई थीम के अनुसार रेडी होकर आते हैं। मेट गाला हर साल स्प्रिंग की शुरूआत में न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित किया जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें