यदि आपको अपर लिप्स बनवाते वक्त बहुत दर्द होता है या अक्सर कट लग जाता है औैर खून निकलने लगता है तो ऐसे में आप घर पर रहकर भी इनका उपाय कर सकते हैं। अपर लिप्स के बालों को निकालने के लिए आपको घर पर ही मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल करना होगा जिनसे आपको अपर लिप्स से आसानी से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं कि किन आसान तरीकों से बिना दर्द के घर पर ही अपर लिप्स बनाई जा सकती है।
नींबू और चीनी का रस
नींबू का रस निकाल लें और उसमें चीनी मिला दें। अब इस पेस्ट को लगभग 15 मिनट के लिए अपने होंठों के ऊपर लगाकर रखें। थोड़ा सूखने लगने पर उतनी जगह को धो लें और साफ कपड़े से पोंछ लें। ऐसे करने से आपके अपर लिप्स के बाल आसानी से निकल जाएंगे।
दही, बेसन और हल्दी
दही, बेसन और हल्दी का पेस्ट तैयार करें। इसे अपर लिप्स के बालों पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। सूख जाने पर अच्छे से रगड़-रगड़कर इस मिश्रण को निकाल दें। इन दिन में दो से तीन बार करें। ऐसा करने से जल्द ही आपके अपर लिप्स के बाल निकल जाएंगे।
दूध और हल्दी
हल्दी और दूध को मिलाकर गाढ़ा लेप तैयार कर लें। अब इसे होठों के ऊपर लगाएं। कुछ देर बाद धो लें। आपको अंतर दिखने लगेगा। दो से तीन दिन तक इसका इस्तेमाल करने से अपर लिप्स के बाल साफ हो जाएंगे। पुराने जमाने में महिलाएं इसी तरीके का इस्तेमाल करती थीं।