फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beauty Tips : पीले पड़ गए हैं नाखून, जानें इन्हें शाइनी बनाने का सही तरीका

Fri, 03 Feb 2023 03:25 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 आज की खबर में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनको फॉलो करके आप अपने नाखूनों को सफेद और चमकदार बना सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
नेल पेंट - फोटो : instagram
Beauty Tips : नाखून हमारे शरीर का बेहद जरूरी भाग है। इससे हमारे हाथों की सुंदरता और ज्यादा बढ़ जाती है। पर, कई बार पीले नाखून आपके लुक को भी खराब कर सकते हैं। अक्सर पीले नाखून दिखने की वजह हेल्दी डाइट को फॉलो ना करना, केमिकल वाले नेलपेंट लगाना और नाखूनों की सही तरह से सफाई ना करना हो सकती हैं। ऐसा करने से नाखून पीले दिखने के साथ-साथ कमजोर भी हो जाते हैं। 

अगर आप भी इसी तरह की समस्या से जूझ रहीं हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकती है। आज की खबर में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनको फॉलो करके आप अपने नाखूनों को सफेद और चमकदार बना सकते हैं। हम आपको सिर्फ घरेलु उपायों के बारे में बताएंगे, ताकि आपको इन्हें अपनाने के लिए कहीं जाने की जरूरत ना पड़े। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन

2 of 5
बेकिंग सोडा से साफ करें नाखून - फोटो : pixabay
बेकिंग सोडा से साफ करें नाखून

नाखूनों को सफेद बनाने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसकी खास बात ये है कि इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 5
नींबू से साफ होते हैं नाखून - फोटो : Istock
नींबू से साफ होते हैं नाखून

नींबू नाखूनों की गंदगी साफ करने के लिए काफी कारगर माना जाता है। इसके लिए सिर्फ एक कटोरे पानी में एक नींबू निचोड़ दें। अब इसमें अपनी उंगलियों को भिगोएं। कुछ मिनट बाद उंगलियां बाहर निकाल लें। इससे आपके नाखूनों के दाग हट जाएगें। 

4 of 5
विटामिन ई का करें इस्तेमाल - फोटो : iStock
विटामिन ई का करें इस्तेमाल

अगर आप अपने नाखून मजबूत बनाना चाहती हैं तो विटामिन ई के कैप्सूल का सेवन शुरू कर दें। इसके साथ ही आप अरंडी और बादाम का तेल इस्तेमाल करके भी नाखूनों को चमकदार बना सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मलाई और ग्लिसरीन से करें नाखूनों की मालिश - फोटो : iStock
मलाई और ग्लिसरीन से करें नाखूनों की मालिश

अगर आपके नाखूनों पर पीलापन जम गया है तो ये मिश्रण आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इस मिश्रण से आप नाखूनों पर मालिश कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें