फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beauty Tips : दही के इस्तेमाल से दूर होंगी बालों से जुड़ी कई समस्याएं, ऐसे करें इस्तेमाल

Thu, 02 Feb 2023 01:07 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दही विटामिन सी और साइट्रिक एसिड से भरपूर होता है, जिस वजह से इसके इस्तेमाल के आप बालों की परेशानियां खत्म कर सकते हैं। हफ्ते में सिर्फ एक बार दही का इस्तेमाल आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
दही
Beauty Tips : हम सभी को लंबे और काले बाल पसंद होते हैं। पर, बिगड़े हुए खान-पान और बदलते मौसम का सबसे ज्यादा असर बालों पर पड़ता है। जिससे बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। ऐसे में हम सभी इन परेशानियों को दूर करने के लिए पार्लर जाकर हजारों रुपये तक खर्च कर देते हैं। पार्लर जाने से समस्या तो दूर हो जाती है, लेकिन कुछ ही दिनों में वापस से ये परेशानियां सामने आने लगती हैं।

ऐसे में आज की खबर में हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आप घर पर ही बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को दूर कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं दही की। दही विटामिन सी और साइट्रिक एसिड से भरपूर होता है, जिस वजह से इसके इस्तेमाल के आप बालों की परेशानियां खत्म कर सकते हैं।

हफ्ते में सिर्फ एक बार दही का इस्तेमाल आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आपको ज्यादा रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए आपको बताते हैं कि, दही के इस्तेमाल से किस तरीके की परेशानियां दूर होती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
खत्म होती है डैंड्रफ की समस्या - फोटो : pexels
खत्म होती है डैंड्रफ की समस्या

सर्दियों के मौसम में डैंड्रफ की समस्या बेहद आम होती है। ऐसे में अगर आप हफ्ते में एक बार दही का इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपकी ये परेशानी हल हो जाएगी। दही को एक प्राकृतिक एंटी-डैंड्रफ फाइटर कहा जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
ड्राई हेयर की परेशानी होगी खत्म - फोटो : istock
ड्राई हेयर की परेशानी होगी खत्म

अगर आपके बाल भी रूखे लगने लगे हैं तो आप दही का इस्तेमाल शुरू कर दीजिए। दही एक प्राकृतिक कंडीशनर या मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है। जिससे बालों में जान आती है। 

4 of 5
बालों को बनाता है मजबूत - फोटो : istock
बालों को बनाता है मजबूत

अगर आपके बाल ज्यादा झड़ रहे हैं तो दही का इस्तेमाल आपके लिए बेहद फायदेमंद है। दही में मौजूद बायोटिन, जिंक के साथ मिलकर बालों को जड़ से मजबूत करती है। जिससे बालों का झड़ना कम हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दही लगाने से नहीं होगा स्कैल्प इंफेक्शन - फोटो : istock
दही लगाने से नहीं होगा स्कैल्प इंफेक्शन

अगर आपके स्कैल्प पर इंफेक्शन होने लगा है तो दही का इस्तेमाल करना शुरू कर दीजिए। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड आपके स्कैल्प को साफ करने में मदद करती है, जिससे ये समस्या भी खत्म होने लगती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें