वैलेंटाइन्स डे पर डेट के लिए जाते वक्त सजने-संवरने की तैयारी में तो आप जुटी ही होंगी। इस दिन खूबसूरत और सेक्सी दिखने के लिए अपने मेकअप में आप क्या खास करेंगी? नहीं पता तो हम बताते हैं- अपने लुक को सेक्सी लुक देनें के लिए होठों के मेकअप को तरजीह दें।
इन दिनों ग्लॉसी और ग्लैमरस होठों का चलन है जिससे आपका लुक अधिक सेक्सी और हॉट लगेगा। तो शुरू करते हैं वैलेंटाइन्स डे के एक दिन पहले होठों के ब्यूटी ट्रीटमेंट की तैयारी से।
एक रात पहले से शुरू करें तैयारी
वैलेंट्राइन्स डे पर सेक्सी होठों के लिए तैयारी सिर्फ उस दिन की नहीं बल्कि उससे एक रात पहले की है। सोने से पहले होठों को गुलाबजल से साफ करके एलोवेरा जेल से हल्की मसाज करें और फिर वैसलीन या कोई पेट्रोलियम जेली लगाकर छोड़ दें। अगले दिन सुबह साफ करते वक्त होठों पर स्क्रब से हल्की मसाज करें जिससे डेड सेल्स निकल जाएं।
ताकि लिपस्टिक रहे लंबे समय तक
लिपस्टिक लगाने से पहले हमेशा लिपलाइनर का इस्तेमाल करें। लाइन करने के बाद थोड़ा सा फांउडेशन होठ पर लगाएंऔर फिर लिपस्टिक लगाएं। फिर हल्का सा फेस पाउडर लगाएं और लिपस्टिक की दूसरी कोट करें। इससे लिपस्टिक लंबे समय तक होठों पर लगी रहती है।
ग्लॉसी लुक के लिए
ग्लॉसी शेड्स के लिपस्टिक या लिप ग्लॉस का चयन करते वक्त ध्यान रहे कि ब्राइट शेड्स लंबे समय तक टिकते हैं। ग्लॉस कभी भी हाथ से न लगाएं। इनके लिए ब्रश का इस्तेमाल ही करें। केवल लाइन करके भी लिप ग्लॉस का इस्तेमाल होठों को न्यूड लुक देता है। हमेशा अच्छी क्वालिटी के ही ग्लॉस का इस्तेमाल करें जिससे होठों की प्राकृतिक नमी खत्म न हो।