अगली बार जब कभी आप कोई कॉस्मेटिक खरीदने जाएं तो उसे खरीदने से पहले उसका लेबल पढ़ने के लिए थोड़ा वक्त जरूर निकाले। आपको लग रहा होगा कि हम आपको उस प्रोडक्ट की एक्सपायरी डेट पढ़ने के लिए कह रहे है। आपका अंदजा बिल्कुल गलत है। बता दें कि ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदते समय आप देखेंगे कि उस पर एक छोटा सा जार जैसा कुछ बना हुआ रहता है। जिसमें एक संख्या भी लिखी हुई होती है। आइए जानते है क्या है इस जार का मतलब।
cosmetics
ये जार जैसा सिंबल बताता है कि किसी भी प्रोडक्ट को खोलने के बाद हम इसका कब तक इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि ये सिंबल और एक्सपायरी डेट एक ही चीज होती है। बता दें कि एक्सपायरी डेट का मतलब होता है कि हम उस प्रोडक्ट को कब तक इस्तेमाल कर सकते है जबकि जार जैसे सिंबल का मतलब होता है कि प्रोडक्ट खुलने के बाद आप इसे कब तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
cosmetics
मेकअप प्रोडक्ट को खोलते ही आपको जार में दी गई जानकारी के अनुसार उसे इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आपके जार में लिखा है कि 6m तो इसका मतलब हुआ आप इसे 6 महीने तक इस्तेमाल कर सकती है। ऐसा ना करने पर जाने-अनजाने ही सही हम कई तरह के बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण को आमंत्रित करते हैं।