फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा कपूर ने खोला अपने मेकअप से जुड़ा राज

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं की नई स्टाइल आइकन कही जाने वाली श्रद्धा कपूर ने हाल में अपने मेकअप के बारे में एक खुलासा किया है। जानना चाहेंगे आप?
विज्ञापन


हिंदी सिने जगत की दिलकश अदाकारा श्रद्धा कपूर का कहना है कि वह सुंदरता के बजाए अपने काम से खुद का पहचान बनाने में यकीन रखती हैं। इसलिए उन्हें बिना मेकअप के फोटो खिंचवाने में कोई आपत्ति नहीं है।

वह इस बात से भी इत्तेफाक रखती हैं कि सुंदरता देखने वाले की आंखों में होती है। यह पूछे जाने पर कि क्या श्रद्धा बिना मेकअप के बाहर जाने से कतराती हैं, श्रद्धा ने आईएएनएस से कहा, "सभी फोटोग्राफर के पास पहले से ही मेरी बिना मेकअप की तस्वीरें हैं।"
विज्ञापन

विज्ञापन

मेकअप की जरूरत नहीं इनको

​लैक्मे फैशन वीक के समर-रिजॉर्ट 2015 संस्करण के पहले दिन कैटवॉक करती नजर आईं श्रद्धा ने कहा​, "ऐसे कई मौके आए हैं, जब मुझे फोटोग्राफरों ने बिना मेकअप बाहर कैमरे में कैद किया है। मैं बिना मेकअप भी तस्वीरें खिंचवाने में सहज हूं। मेरा मानना है कि आपको अपनी त्वचा के साथ सहज होना चाहिए, फिर इससे बहुत फर्क नहीं पड़ता कि आपने मेकअप किया है या नहीं।'' श्रद्धा का विश्वास है कि मेकअप हर लड़की के जीवन का विशेष पल होता है।

उन्होंने कहा​, "मैंने स्कूल में एक वार्षिक समारोह में हिस्सा लेने के लिए पहली बार मेकअप किया था। उस समय मैं जूनियर केजी कक्षा में थी। स्कूल में हम कुछ लड़कियों ने मिल कर कव्वाली गाने पर प्रस्तुति दी थी और मैंने अपनी मां की गुलाबी लिपस्टिक लगाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें