फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग छुड़ाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

Mon, 25 Mar 2013 04:25 PM IST
फीचर डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर रंग और गुलाल के साथ धमाल मचाने का मजा ही कुछ और है। लेकिन होली की बेफिक्री और मौज-मस्ती पर तब ब्रेक लग जाता है जब रंगों को छुड़ाते वक्त हमारी त्वचा और बाल बदहाल हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगे तो रंग छुड़ाने के साथ-साथ आप त्वचा की दिक्कतों से भी दूर रहेंगे।
विज्ञापन


- बालों को रंगों से बचाने के लिए नारियल तेल, सरसों के तेल या जैतून के तेल अच्छे से लगाएं।

- रंग खेलने के बाद नहाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग कर सकते हैं। त्वचा पर भिगोई हुई मुल्तानी मिट्टी लगाएं और थोड़ी देर सूखने दें। फिर उसे धो लें। इससे रंग छुड़ाने में काफी मदद मिलेगी।

- संभव हो तो बालों को रंगो से बचाने के लिए बालों को ढककर होली खेलें।
होली में रंग रोमछिद्रों में चले जाते हैं। ऐसे में आप चेहरे पर भाप ले सकती हैं जिससे रोमछिद्र खुल जाएंगे और रंग आसानी से निकल जाएगा।

- शरीर से रंगों को छुड़ाने के लिए सौम्य साबुन का इस्तेमाल करें।

- बालों से रंग निकालने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। शैंपू के बाद कंडीशनर लगाना नहीं भूलें।

- रंग खेलने के बाद नहाने के लिए गर्म पानी की बजाय ठंडे पानी का इस्तेमाल करें।

- रंग छुडाने के लिए आप उबटन का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे त्वचा को कोई नुकसान भी नहीं होगा। उबटन के लिए बेसन में नींबू व दही मिलाकर उबटन बना लें और धीरे-धीरे रगड़ें। रंग आसानी से छूट
विज्ञापन

जाएगा।

- सिर से जितना सूखा रंग झाड़ सकते हैं, निकाल दें। उसके बाद सूखे, मुलायम कपड़े से रंग साफ कर लें। रंगों को आहिस्ता से छुड़ाएं, ज्यादा जोर से रगडऩे पर त्वचा में जलन होने लगती है और अधिक रगड़ से त्वचा छिल भी जाती है।
विज्ञापन


- नींबू का रस और दही मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे लगाकर रंग छुड़ाएं फिर नहा लें। इससे भी रंग उतर सकता है।

- नारियल के तेल या दही से त्वचा को धीरे-धीरे साफ कर सकते हैं।

- बालों से रंग निकालने के लिए बेसन या दही-आंवले (एक रात पहले भिगोकर रखे आंवले) से भी सिर धो सकते हैं। इसके बाद बालों में शैंपू करें।

- नहाने के बाद त्वचा रुखी हो जाती है ऐसे में चेहरे पर मॉइश्चराइजर और हाथ-पैरों में बॉडी लोशन लगाएं ।

- रंग छुड़ाने के लिए मिट्टी के तेल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए इससे त्वचा संबंधी रोग हो सकता है।

होली के रंग छुड़ाने के आसान तरीकों में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें