फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यू-ट्यूब पर मेकअप टिप्स देकर ये हसीना बनी स्टार

Mon, 09 Feb 2015 11:53 AM IST
मनीष चौरसिया
विज्ञापन
विज्ञापन
साल की उम्र में एक दिन का खाना जुटाना भी उनके लिए मुशि्कल था। आज उनकी उम्र 27 साल है और वह एक ऐसी कंपनी की मालिक हैं, जिसका रेवेन्यू 12 करोड़ से भी ज्यादा का है। मिशेल फान की कहानी का ये एक छोटा सा पहलू है।
विज्ञापन


एक आम लड़की से यू-ट्यूब सेलिब्रिटी बनने तक उनका सफर कई मोड़ों पर रुका और कई राहों से आगे बढ़ा। यू-ट्यूब के जरिए मिशेल लोगों को मेकअप करना सिखाती हैं। वह बताती हैं लेडी गागा जैसा मेकअप कैसे किया जाए और कैसे कोई महज मेकअप के जरिए बार्बी डॉल जैसा लग सकता है।

ब्लॉग से शुरुआत
वियतनाम की रहने वाली मिशेल के जन्म के बाद ही उनका परिवार अमेरिका जाकर बस गया। 2005 में मिशेल ने ब्लॉग लिखना शुरू किया। ब्लॉग पर वह अलग-अलग तरह के मेकअप टिप्स के बारे में लिखती थीं।
विज्ञापन


इनके ब्लॉग को पढ़कर कुछ लोगों ने उनसे इसके वीडियो बनाने की मांग की। मिशेल ने 2007 में 7 मिनट का नेचुरल लुकिंग मेकअप ट्यूटोरियल नाम का पहला वीडियो यू-ट्यूब पर डाला। इस वीडियो को एक ही हफ्ते में 40 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा। आज यू-ट्यूब पर मिशेल के 74 लाख से ज्यादा सब्स्क्राइबर हैं। मिशेल यूट्यूब पर ipsy नाम का एक चैनल चलाती हैं। मेकअप वीडियो की शूटिंग से लेकर एडिटिंग, साउंड का सारा काम मिशेल खुद करती हैं।

बार्बी से लेकर ब्रेकअप तक
मिशेल ने लोगों को बताया कि वे महज मेकअप के जरिए जैसा चाहें वैसा दिख सकते हैं। 2009 में मिशेल के ′हाउ टू लुक लेडी गागास आईज′(how to look lady gaga`s eyes) मेकअप ट्यूटोरियल को लाखों लोगों ने देखा और पसंद किया।

इसके अलावा वह बार्बी लुक, विलेन लुक और न जाने कितने तरह के मेकअप लोगों को सिखा चुकी हैं। जिंदगी के हर पहलू के लिए कैसे दिखा जाए मिशेल इसे बखूबी बताती हैं। जैसे मस्ती के लिए जॉम्बी लुक या ब्यूटीफुल डेथ लुक, स्केलटन मेकअप और यहां तक कि ब्रेकअप के बाद के लिए फ्रेश स्टार्ट लुक तक का तरीका मिशेल के पास है।

इसके अलावा अगर आप ट्रैवल कर रहे हैं या बीच पर जा रहे हैं, तो मेकअप से लेकर ड्रेसअप तक अपनी सुंदरता को बरकरार रखने या बढ़ाने के कितने तरीके हो सकते हैं, मिशेल सब बताती हैं।

सपने जैसी शोहरत
मिशेल आज शोहरत की बुलंदियों पर हैं। वह लॉरियाल जैसे बड़े ब्रांड के साथ काम कर रही हैं। 2014 में उनका यू-ट्यूब चैनल न्यू मीडिया रॉकस्टार के टॉप 100 चैनल में शामिल रह चुका है। 2014 में ही उन्होंने अपनी एक बुक ′मिशेल फांस मेकअप′ लॉन्च की है। ′वोग′ मैगजीन में भी वह अपनी जगह बना चुकी हैं।
विज्ञापन


खूबसूरती के बाजार का एक पता है-यू-ट्यूब। इस बाजार की रानी हैं मिशेल फान। यहां हर रोज कई लोग बनने-संवरने पहुंचते हैं।

2005 में मिशेल ने मेकअप टिप्स के बारे में ब्लॉग लिखना शुरू किया। 2007 में यू-ट्यूब पर उनका पहला मेकअप वीडियो आया, जिसे खूब पसंद किया गया।

2014 में उनके यू-ट्यूब चैनल को टॉप 100 चैनल की सूची में भी जगह मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें