फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपने देखा अनुष्का का फटी जींस का फैशन?

Mon, 09 Feb 2015 09:52 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हो सकता है कि फटी जींस का फैशन एक बार फिर से लड़कियों के बीच लोकप्रिय हो जाए। अनुष्का शर्मा के इरादे कुछ ऐसे ही हैं।
विज्ञापन


अनुष्का शर्मा अपने अफेयर के अलावा अपने चेहरे मोहरे और फैशन की वजह से भी चर्चाओं में रहती हैं। पहले अपने ओठों की सर्जरी करवाकर चर्चा में आईं अनुष्का एक बार फिर अपनी फटी जींस की वजह से चर्चाओं में हैं।

अनुष्का ने पिछले दिनों यह फटी जींस एक कार्यक्रम में पहनी। अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'एनएच-10' का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। मुंबई के एक पीवीआर में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां अनुष्का शर्मा, नील भूपालम, डायरेक्टर नवदीप सिंह के साथ फिल्म के प्रोड्यूसर्स विकास बहल, विक्रमादित्य मोटवानी भी मौजूद रहे।

इस मौके पर अनुष्का येलो शर्ट और स्टाइलिश जींस में नजर आईं। लोगों की दिलचस्पी अनुष्का की इस फटी जींस पर बराबर बनी रही। इस तरह के फैशन पहली भी हीरो-हीरोइन करते रहे हैं लेकिन अनुष्का का इस तरह से जींस पहनना एक बार फिर से इस फैशन को हवा दे सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें