फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हेअरकट' के लिए जा रहे हैं लोकल सैलून तो इन बातों का रखें ख्याल

Fri, 12 Jul 2019 10:36 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
व्यक्ति अपनी त्वचा की या फिर चेहरे की कितनी भी देखभाल कर लें लेकिन बात जब बाल कटाने की आती है तो फिर वो किसी साधारण से सैलून में चले जाते हैं। वो चाहें अच्छे सैलून का खर्च उठा लें लेकिन फिर भी किसी पास के सैलून में जाना उन्हें सही लगता है और नतीजा उनके बालों की कटिंग खराब हो जाती है। आप भी आगे से किसी नजदीक के सैलून में जा रहें हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरुर रखें।
विज्ञापन

2 of 4
अगर आपको नजदीक के सैलून में जाना पड़ भी जाए तो किसी ऐसे दिन या समय पर जाएं जब वहां पर भीड़ कम हो क्योंकि छोटे सैलून की कमाई का जरिया उनके यहां आने वाले बहुत से ग्राहक होते हैं। इतनी भीड़ में उनके काम करने का तरीका भी प्रभावित होता है और नतीजा खराब कटिंग के रुप में सामने आता है।
विज्ञापन

3 of 4
सैलून में घुसते ही कुर्सी पर न बैठ जाएं। पहले उसे बताएं कि आपको किस तरह से अपनं बालों को कटवाने की इच्छा है। एक बार अपने नाई को अच्छे से समझाएं कि किस तरह से बालों को काटना है और इस बात का ध्यान रखें कि वो आपकी बात ध्यान से सुन रहा है की नहीं।
विज्ञापन

4 of 4
बालों को कटवाते समय ये देखते रहें कि नाई आपका बाल कैसा काट रहा है। अगर आपको कुछ ठीक नहीं लग रहा है तो उसे रोक कर उसे फिर से बताएं कि कहां पर गड़बड़ी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें