फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ एक रात में ऐसे पाएं पिंपल्स से छुटकारा

Mon, 18 Feb 2013 03:33 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कल पार्टी में जाना है और आज ही चेहरे पर छोटा सा पिंपल निकल आया। किसी भी खास मौके पर हमारे लुक को खराब करने के लिए सिर्फ एक पिंपल ही काफी है। लेकिन आप क्यों परेशान हो रहे हैं? हमारे पास आपकी इस समस्या का ऐसा हल है जो रातोरात आपके पिंपल को दबाने में आपकी मदद करेगा। हम आपको कुछ ऐसे टिप्स की जानकारी दे रहे हैं जिनकी मदद से आप रात भर में पिंपल से छुटकारा पा सकेंगे।
विज्ञापन

 
सिरका
साइडर वेनेगर यानी सेब के रस का बना सिरका या व्हाइट वेनेगर मुंहासों को रात भर में सुखा देते हैं। रुई को सिरके में डुबोकर पिंपल पर लगाएं और सो जाएं, सुबह फर्क आपके सामने होगा।

टूथपेस्ट
सुनने में अटपटा लगता है लेकिन टूथपेस्ट (खासतौर पर मिट युक्त टूथपेस्ट) लगने से भी पिंपल दूर होता है। इसके लिए पहले पिंपल पर बर्फ की सेंक दें और इसके बाद सूखे कपड़े से पोछकर उपसपर 20 से 30 मिनट तक टूथपेस्ट लगाकर छोड़ दें। फिर पानी से साफ करें।
विज्ञापन


शहद और दालचीनी
दालचीनी को पीसकर शहद में मिलाएं और इसका फेस मास्क तैयार करें। इस मास्क को पिंपल्स पर लगाकर आधे घंटे छोड़ दें और फिर पानी से साफ करें। सुबह तक पिंपल्स दब जाएंगे।

लौंग और लहसुन
अगर आपको इनकी महक से परहेज नहीं है तो यह बहुत कारगर नुस्खा है। लौंग और लहसुन को पीसकर पेस्ट बनाएं और पिंपल्स पर लगाकर रात भर छोड़ दें। सुबह तक पिंपल्स का काम तमाम।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें