फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमेशा के लिए चाहिए निखरा चेहरा, ये फल करेंगे आपकी मदद

Tue, 07 Mar 2017 04:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
सभी फल अच्छी सेहत के लिए फायदेमंद होते है, लेकिन अगर आपको दमकती त्वचा चाहिए तो आज से ही इन फल का उपयोग शुरू कर दें। जिसका असर आपको कुछ ही समय में दिखने लगेगा।
विज्ञापन


 आम

फलो का राजा आम सेहत ही नहीं आपकी सुंदरता भी बढ़ाते हैं। आम में विटामिन ए, सी, ई, के, मिनरल, कैल्शियम और मैग्निशियम होते हैं, जो एंटी आक्सीडेंट होते है। आम त्वचा में ताजगी, यौवनपन और गोरापन लाने में मदद करते हैं। यह त्वचा में झुर्रियां और बुढ़ापे को रोकने में भी मदद करते हैं।

नींबू

नींबू को विटामिन-सी और मिनरल का स्त्रोत माना जाता है। नींबू को पानी में मिलाकर ही यूज में लाना चाहिए, नहीं तो इससे त्वचा को नुकसान भी हो सकता है। हालांकि घुटनों, कोहनियों में नींबू के छिल्कों को सीधे रंगड़कर बाद में पानी से धोया जा सकता है। नींबू के लगातार प्रयोग से त्वचा साफ और गोरी बन जाती है। 
विज्ञापन


सेब

सेब में पेक्टिन पाश जाता है, जो संवेदनशील त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। सेब स्किन टोनर माना जाता है, जो त्वचा को मजबूत बनाने और रक्त संचार में अहम भूमिका अदा करता है। सेब में एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा में ऑक्सीडेशन हानि को रोकने में प्रभावी भूमिका अदा करते हैं। इसमें फ्रूट एसिड भी होता है,जो त्वचा को साफ करने में अहम भूमिका अदा करता है। सेब के जूस को प्रतिदिन त्वचा पर 20 मिनट तक लगाकर इसे ताजे पानी से धोएं।

पपीता

पपीता में विटामिन ए, बी, सी, मैग्निशियम से परिपूर्ण एंटी आक्सीडेंट होता है। पपीते में पपेन नाम का एनजाईम होता है, जो त्वचा की मृतक कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है। इसको रोज खाने से त्वचा की रंगत में निखार आता है। पके हुए पपीते को चेहरे पर लगाया जा सकता है। 

केला

केला में पोटैशियम और विटामिन-सी होता है। केले को फेस और हेयर पैक दोनों के लिए प्रयोग में लाया जा सकता है। बार-बार बालों के रंगने से अन्य रसायनिक उपचारों से बालों को पहुंची क्षति से उभारने में केला अहम भूमिका निभाता है। केले को मसलकर पैक की तरह चेहरे पर लगाकर 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो डालें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें