महिलाएं बालों के वॉल्यूम को लेकर ज्यादा चिंतित रहती हैं क्योंकि यदि बाल हल्के रहते हैं तो उनकी ज्यादा तरीकों से स्टाइलिंग नहीं की जा सकती है। ज्यादा वॉल्यूम होने पर बाल अच्छे दिखाई देते हैं और चेहरा भी भरा-भरा लगता है लेकिन इसके लिए परेशान होने की बजाय यदि यहां बताए गए आसान उपायों को आजमाकर देखेंगी तो आपको बहुत लाभ पहुंचेगा और बालों की पीछे से आपकी स्कैल्प भी नजर नहीं आएगी।
एलोवेरा जेल
बालों के विकास के लिए एलोवेरा जेल बहुत लाभदायक है। ताजा एलोवेरा जेल का यदि आप रोजाना प्रयोग करते हैं तो जल्द ही आपके बाल घने होने लगते हैं। इसके नियमित उपयोग से बालों को नमी भी मिलती है इसलिए नियमित रूप से इसे बालों में लगाएं। जल्द ही आपकी यह समस्या दूर हो जाएगी।
प्याज का रस
बालों की यदि ग्रोथ कम है और बेहद पतले दिखाई देते हैं तो प्याज का रस आपके लिए बहुत लाभदायक साबित हो सकता है। इसके लिए ताजा प्याज के रस को स्कैल्प पर लगाएं। इस रस को आप हेयर सीरम के साथ मिलाकर लगाएं। सीधे प्याज का रस लगाने से कुछ लोगों को एलर्जी भी हो सकती है।
कैफीन का प्रयोग
कैफीन का बालों में उपयोग करने से इनकी लंबाई और मोटाई दोनों में आप विकास देख सकते हैं क्योंकि ये एनाजेन में वृद्धि करके बालों के विकास को बढ़ा देता है इसलिए जब बालों के लिए आप हेयर मास्क या सीरम खरीदें तो इस बात का ध्यान रखें कि उसमें कैफीन मौजूद हो।