फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 5 उपाय आजमाएंगे तो प्रेमिका को हमेशा भाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रॉमिस डे यानी प्यार में किए जाने वाले वादों के नाम किया गया दिन। आप न सिर्फ अपने प्यार को पाने के लिए तमान वादे करते होंगे बल्कि इसे निभाने के लिए भी वादे करते ही होंगे।
विज्ञापन


ऐसे में अगर आप इस वैलेंटाइन्स डे पर अपने साथी से 'हां' की उम्मीद रखते हैं तो अपने लुक्स से जुड़े भी कुछ ऐसे वादे करें जिससे आप उन्हें हमेशा आकर्षित करने में सफल हों और खास महसूस करा सकें।

खास मौके के लिए चेहरा भी हो खास

चेहरे का जादू कुछ यूं हो कि सामने वाले पर आपके चेहरे का आकर्षण जीवनभर बना रहे, इसके लिए ये जरूरी है कि आपका चेहरा साफ दिखने के साथ-साथ दमके भी।

आप घर पर मुल्तानी मिट्टी में पपीते के गूदे और दही को मिक्स करके फेस पर लगाएं और रब करके पानी से धो दें। ये पैक आपके रंग को एकसार करेगा।

उनको कैसा पसंद है आपका लुक

आमतौर पर लगभग सभी लड़कियों को क्लीन शेव लुक भाता है, ऐसे में आप डेट पर जाने से पहले उनसे पूछ भी सकते हैं कि वो आपको किस लुक में देखना चाहती हैं।
 
पसंद मुताबिक अपनाया गया लुक उन पर आपका एक अच्छा प्रभाव छोड़ेगा, साथ ही ये एहसास भी दिलाएगा कि उनकी पसंद आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण है।

डेट के लिए परफेक्ट हेयरस्टाइल

लड़कों की स्मार्टनेस में उनके हेयर स्टाइल का काफी बड़ा रोल होता है इसलिए अपनी डेट पर इनका ख्याल जरूर रखें। हेयर स्टाइलिंग के लिए आप जेल या मूज़ का इस्तेमाल कर सकते हैं।

लगभग एक महीने के अंतराल पर बालों को ट्रिम जरूर करवाएं, ऐसा करने से चेहरे का लुक साफ-सुथरा नज़र आएगा।

ताकि हमेशा फिट रहें आप

रोजाना व्यायाम करने की आदत को अपनाएं। यदि आपके पास सुबह समय नहीं है तो शाम को इसके लिए समय जरूर निकाल लें। इसके अलावा यदि आपका प्रोफाइल ट्रैवलिंग का है और आपका ज्यादा समय गाड़ी में निकलता है तो आप वहीं बैठ कर व्यायाम कर सकते हैं।
 
किसी भी मील के लगभग ढाई घंटे बाद आप गाड़ी में कपालभाति क्रिया को कर सकते हैं। गर्दन और आंखों का व्यायाम भी गाड़ी में बैठकर संभव है।
विज्ञापन

दुरुस्त रखें डाइट

अपनी डाइट में हरी-सब्जियां, अंकुरित अनाज, मौसमी फल और विटामिन व खनिज जैसे आवश्यक तत्वों को शामिल कीजिए। अत्यधिक मसालों और तेल-घी से परहेज रखें साथ ही पानी खूब पिएं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें