फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाक और होंठ के बीच निकलने वाली फुंसी का इस तरह करें उपाय

Wed, 23 Jun 2021 09:07 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नाक और होंठ के बीच जब फुंसी होती है तो यह आकार में तो बहुत छोटी होती है लेकिन यह चेहरे पर एकदम दिखाई देती है और साथ ही इससे दर्द भी होता है लेकिन घर बैठे ही कुछ छोटे- मोटे उपाय करके आप आसानी से इससे छुटकारा पा सकते हैं। 
विज्ञापन
sandalwood - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई लोगों को अक्सर बदलते मौसम में नाक और होंठ के बीच फुंसी निकल जाती है और यह फुंसी बहुत जिद्दी किस्म की होती है, यूं ही चले जाना इसका स्वभाव नहीं होता है। यह दर्द भी करती है। कई बार हार्मोन्स में बदलाव और पेट में गड़बड़ के कारण भी यह हो जाती है। ऐसे में आप घर पर ही कुछ आसान घरेलु उपाय आजमाकर इस समस्या से राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं फुंसी को मिटाने के लिए कुछ आसान उपाय। 

चंदन

विज्ञापन

चंदन पाउडर में दूध या गुलाबजल मिक्स करें और इसे फुंसी पर लगा लें। जल्द ही फुंसी की सूजन और दर्द कम हो जाएंगे। चंदन में एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी सेप्टिक गुण पाए जाते हैं। एक या दो बार ही इसे उपाय को आजमाने से आपको राहत मिलेगी। 

काली मिर्च
काली मिर्च का पाउडर लें और उसमें शहद को मिलाएं। अब इस मिश्रण को फुंसी वाले स्थान पर लगा लें। जब यह मिश्रण सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से धोकर अच्छे से, हल्के हाथों से साफ कर लें। ऐसा करने से आपको खूब फायदा पहुंचेगा क्योंकि काली मिर्च जल्द ही आपकी फुंसी को सूखा देगी। 

टमाटर

विज्ञापन

टमाटर का रस निकाल लें और गाढ़े रस में थोड़ा शहद मिलाएं और इसे अपने चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट इस मिश्रण को सूखने के लिए छोड़ दें। दिन में दो बार इसका इस्तेमाल करने से आपको जरूर ही लाभ पहुंचेगा। इस मिश्रण को ताजा ही उपयोग में लें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें