दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन और खूबसूरत फिगर वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपनी फिटनेस बरकरार रखने के लिए दीपिका कसरत के अलावा खेल को तरजीह देती हैं।
विज्ञापन
वे इन दिनों कितनी व्यस्त चल रही हैं इससे तो सभी वाकिफ हैं। लेकिन उनकी व्यस्तता में भी एक ऐसी चीज़ है जिसके लिए वे हमेशा वक़्त निकाल लेती हैं और वो है खेल।
दीपिका एक अभिनेत्री होने के साथ साथ एक बेहतरीन खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। वे बचपन से ही अपने पिता के साथ बैडमिंटन का खेलखेलती आई हैं और इस खेल में वे माहिर हैं।
विज्ञापन
दीपिका को हर प्रकार के खेल से लगाव है। वो सभी खेलों को महत्वपूर्ण मानती हैं। उन्हें जब कभी किसी भी खेल से आते हैं तो वो उसके लिए समय निकालने की पूरी कोशिश करती हैं।