आजकल की दिनचर्या के कारण डार्क सर्कल आम समस्या हो चुकी है। नींद पूरी न हो पाना, देर रात तक काम करना आदि कारणों से डार्क सर्कल हो सकते हैं लेकिन इनसे परेशान होने की बजाय आप इन्हें घरेलू उपाय करके भी आसानी से मिटा सकते हैं। डार्क सर्कल चेहरे पर एकदम दिखाई देने लगते हैं इसलिए इन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि किन घरेलू उपायों को आजमाकर आप इनसे छुटकारा पा सकते हैं।
आलू और गुलाबजल
सबसे पहले एक आलू लें और उसे छीलकर अच्छे से कद्दूकस कर लें। अब इस कद्दूकस किए हुए आलू में गुलाबजल मिला लें। सबसे पहले अपने चेहरे को साफ कर लें। अब आंखों की नीचे हल्के हाथों से मिश्रण को लगा लें। 20 मिनट तक आंखें बंद करके लेट जाएं और अब चेहरे को अच्छे से पानी से धो लें। सप्ताह में एक बार ये उपाय अवश्य करें।
टमाटर और दही
मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले आपको टमाटर को पीसकर उसका रस निकालना होगा। इस रस को दही में मिला लें। मास्क के इस्तेमाल के लिए चेहरे को धो लें। अब इस मिश्रण को आंखों के नीचे लगाकर इसे सूखने के लिए छोड़ दें। सप्ताह में दो बार इस मास्क को लगाएं और चेहरे को सूखे कपड़े से साफ कर लें। ऐसा करने से आपको डार्क सर्कल्स से जल्द ही छुटकारा मिल सकेगा।