फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंजेपन से जुड़ी ये बातें हैं आपका भ्रम

Wed, 07 Aug 2013 07:54 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कम उम्र में ही बालों का गिरना यानी गंजापन आजकल जितना आम दिखता है, उतनी ही चिंता का विषय भी है। कई बार गंजेपन से जुड़ी हम ऐसी धारणाएं मन में पाल लेते हैं जो महज हमारा भ्रम ही है। जबकि उनका वास्तविक आधार कुछ है ही नहीं। ऐसे में अगर आप गंजेपन को रोकने की कोशिश में जुटे हैं तो इन मिथ पर जरूर गौर करें और इनकी असलियत पहचानें।
विज्ञापन


मां से ही मिलता है गंजापन
गंजापन अनुवाशिंक हो सकता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यह सिर्फ मां की तरफ से होगा। आपके पिता की ओर के रिश्तेदारों से ही आप में इसके जीन्स आ सकते हैं।

बाल कटवाने से घने होते हैं
बार-बार बाल कटवाने या सिर मुडवाने से बाल घने नहीं होते बल्कि यह सिर्फ हमारा भ्रम है। छोटे बाल मोटे या घने इसलिए लगते हैं क्योंकि ये सिर का घुमाव चौड़ा लगता है जिससे बालों का घनत्व अधिक दिखता है।    
विज्ञापन


टोपी पहनने से बाल झड़ते हैं
कई बार लोगों का मानना होता है कि टोपी अधिक पहनने से बालों को भरपूर पोषण नहीं मिलता है और बाल झड़ने लगते हैं। सच यह है कि बालों तक पोषक तत्व रक्त से पहुंचते हैं और इसका बाहरी हवा से कोई संबंध नहीं है।  

हेयरस्प्रे या जेल से बाल झड़ते हैं
इस बात का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है कि हेयर स्प्रे या जेल से बाल झड़ेंगे। अगर आप अच्छी क्वालिटी का हेयरजेल या स्प्रे इस्तेमाल करेंगे तो इससे बालों को कोई नुकसान नहीं है क्योंकि जेल बालों की जड़ों में नहीं लगाते बल्कि बालों पर लगाते हैं। इससे न तो बालों की लंबाई पर फर्क पड़ता है और न ही बाल झड़ते हैं।

अधिक शैंपू यानी अधिक हेयरफॉल
शैंपू करते वक्त ढेर सारे बाल गिरें तो इसका मतलब यह कतई नहीं कि शैंपू से गंजापन हो सकता है। कई बार आपके टूटे और कमजोर बालों को सिर से निकालने का काम भी शैंपू करता है। शैंपू का काम सिर्फ बाल साफ करना है, इसका बालों की लंबाई व घने होने से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें